फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gandak river starts erosion in Laxmipur, panic in coastal villages

Kushinagar News: लक्ष्मीपुर में गंडक ने शुरू की कटान, तटवर्ती गांवों में दहशत

Fri, 17 Oct 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 17 Oct 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Gandak river starts erosion in Laxmipur, panic in coastal villages
लक्ष्मीपुर में कटान करती गंडक नदी। संवाद 
बरवापट्टी। नारायणी नदी का बृहस्पतिवार को अमवाखास तटबंध के लक्ष्मीपुर के पास कटान शुरू हो गया। इससे तटबंध का स्लोप भी कटान की जद में है। नदी के जलप्रवाह से हो रहे कटान के चलते तटबंध के आसपास गांवों पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार कटान की रोकथाम के लिए जल्द ही कार्य शुरू कराने का दावा किया जा रहा है। इस पर निगरानी रखे जाने की बात भी कही जा रही है।
नारायणी नदी के कटान शुरू होने के चलते अमवाखास तटबंध के आसपास के गांव लक्ष्मीपुर, रामपुर बरहन, धनुषटोली, बकुलहवा, परोरही, बिंद टोली सहित अन्य आसपास के गांवों पर खतरा मंडरा रहा है। वहीं सिंचाई विभाग को नदी के जलप्रवाह से कटान की जानकारी तक नहीं है। यहां सिचाई विभाग की को बाढ़ चौकी नहीं है। नदी के जलप्रवाह से हो रहे कटान को देखकर गांव के लोगों के होश उड़ गए हैं।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर गांव के रामनरेश यादव व सुभाष पटेल कहा कि अचानक नदी में जलस्तर कम होने के बावजूद कटान हो रहा है।
इस संबंध में एक्सईएन भरत राम ने कहा कि नदी के जलप्रवाह से कटान की जानकारी मिली है। विभाग इसके रोकथाम के लिए सक्रिय है। कटान स्थल पर कार्य शुरू कराकर कटान को रोका जाएगा। नदी में जलस्तर कम होने पर धारा की रफ्तार तेज गति से होने लगती है, इसलिए कटान होता है।म
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed