फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gandak river overflows, pressure on AP-Narwajot dam increases

Kushinagar News: गंडक उफनाई, एपी-नरवाजोत बांध पर बढ़ा दबाव

Wed, 06 Aug 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 06 Aug 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Gandak river overflows, pressure on AP-Narwajot dam increases
एपी बांध के किनारे बहती गंडक नदी। संवाद    
तमकुहीरोड। नेपाल में बारिश के बाद गंडक नदी उफान पर है। एपी और नरवाजोत तटबंध पर पानी का दबाव बढ़ता जा रहा है। इससे तटवर्ती गांव वालों को बाढ़ की चिंता सताने लगी है। वहीं बाढ़ खंड विभाग का बचाव के लिए बंधे पर कराए जाने वाले कार्य अभी भी अधूरे हैं। लगातार हो रही बारिश के चलते बचाव कार्य रूका हुआ है। बारिश के चलते बाढ़ खंड विभाग के अभियंता अलर्ट हो गए है और बंधे की निगरानी बढ़ा दी गई है। गंडक नदी का डिस्चार्ज में मंगलवार को सुबह छह बजे 1.34 लाख क्यूसेक रहा तो दोपहर में 1.42 लाख क्यूसेक हो गया। नदी का डिस्चार्ज बढ़ने पर यह खतरा बढ़ सकता है। यही कारण है कि बाढ़ खंड के अभियंताओं ने किसी प्रकार के खतरे से निपटने के लिए तटबंधों की निगरानी बढ़ा दी है। नरवाजोत, पिपराघाट, जवही दयाल, विरवट कोन्हवलिया, मुसहर टोला, बाकखाश, बाघाचौर, नोनिया पट्टी, कचहरी टोला सहित बांध के अन्य संवेदनशील जगहों पर पानी का दबाव फिलहाल धीरे धीरे कम होने लगा है।
विज्ञापन

जिसे लेकर तटबंधों के किनारे बसे गांवों के लोगों का कहना है कि नरवाजोत को छोड़कर शेष सभी छह परियोजनाओं का काम लगभग तीन चौथाई से अधिक पूरा हो चुका है, ऐसे में फिलहाल बांध को कोई खतरा नहीं है, लेकिन अभी भी बरसात का समय शेष है और अगर नेपाल की पहाड़ियों पर भारी बारिश होती है तो उसका असर तटबंधों पर पड़ सकता है, क्योंकि उसके बाद गंडक नदी के डिस्चार्ज में वृद्धि हो जाएगी और बांध पर पानी का दबाब बढ़ सकता है। यही कारण है कि किसी प्रकार के संभावित खतरे को देखते हुए बांध बचाव में लगे जेई रमेशधर दुबे, जेई सुनील कुमार यादव, जेई रामचंद्र प्रसाद आदि ने तटबंधों की निगरानी तेज कर दी है। इस संबंध में बाढ़ खंड सेवरही के एसडीओ दीपरतन सिंह का कहना है कि तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं और सभी अभियंता बांध की निगरानी में जुटे हैं। बारिश के चलते नदियों में पानी का उतार चढ़ाव बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed