फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gandak grew in water, roads affected

गंडक में बढ़ने लगा पानी, सड़क निर्माण प्रभावित

Thu, 16 Jun 2016 11:43 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Thu, 16 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Gandak grew in water, roads affected
बारिश शुरू होते ही पिपराघाट को बाढ़ से बचाने के लिए चल रहे सड़क निर्माण का कार्य प्रभावित होने लगा है। - फोटो : अमर उजाला
तमकुहीरोड। बारिश शुरू होते ही गंडक नदी में पानी बढ़ने लग है। इससे पिपराघाट ग्रामसभा को बाढ़ से बचाने के लिए चल रहे सड़क निर्माण का कार्य प्रभावित होने लगा है। कार्यस्थल तक पानी पहुंच जाने की वजह से निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार के साथ-साथ गांव के लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन



सेवरही ब्लॉक के गांव पिपराघाट के पास नदी के किनारे बंधा नहीं है। यहां पहले बनी पीडब्ल्यूडी सड़क ही बंधे का कार्य करती थी। पिछले साल नदी ने इस सड़क के अधिकांश हिस्से को काट दिया था। इससे पिपराघाट गांव की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी। इसको लेकर वहां आंदोलन शुरू हो गया था।
विज्ञापन


उच्चाधिकारियों के मौका मुआयना के बाद शासन ने 42.53 करोड़ रुपये की लागत से यहां नये सिरे से सड़क निर्माण की स्वीकृति दी थी। पिछले सप्ताह ही लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग की तरफ से एक साथ सड़क और बांध निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। परंतु बुधवार की रात अचानक गंडक नदी में पानी बढ़ने लगा। सुबह कार्यस्थल तक पानी पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे कार्य करा रहे ठेकेदार की मुश्किलें बढ़ गईं। वहीं बरसात तेज होने से पहले कार्य पूर्ण नहीं होने की आशंका से आसपास के गांवों के लोगों की चिंता भी बढ़ गई। लोगों का कहना है कि  अगर एक महीने में कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो क्षेत्र को बाढ़ की विभिषिका से बचाना मुश्किल होगा।


लोगों का मानना है कि अगर यह कार्य दो-तीन महीना पहले शुरू हुआ होता तो बाढ़ की चिंता से लोगों को मुक्ति मिल चुकी होती। इस संबंध में बाढ़ खंड के एसडीओ कृपाशंकर भारती का कहना है कि कार्य और तेजी से कराया जाएगा। पूरा प्रयास होगा कि बरसात तेज होने से पहले सड़क व बंधे के निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed