फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   -Gahmagami passed a non-confidence motion against the president

गहमागहमी के बीच अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित

Tue, 10 Apr 2018 12:03 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Tue, 10 Apr 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
-Gahmagami passed a non-confidence motion against the president
मौजूद पुलिस। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
पडरौना।  चाक चौबंद व्यवस्था के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा के खिलाफ सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया।  सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा के पक्ष में जहां 31 वोट डाले, वहीं अविश्वास प्रस्ताव लाने वालों के पक्ष को 33 वोट पड़े। इसके लिए पुलिस और प्रशासन की तरफ से सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। 
विज्ञापन


बीते 15 मार्च को जिला पंचायत के कई सदस्यों ने डीएम से मिलकर जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस सौंपी थी। विपक्ष के सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष पर मनमानी और उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान की मांग की थी। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा ने भी डीएम के सामने सदस्यों की परेड कराकर बहुमत का दावा किया था। तब डीएम ने इस मामले में फ्लोर टेस्ट कराने का निर्णय लिया, जिसकी तारीख नौ अप्रैल मुकर्रर थी।       
विज्ञापन


दो दिन पहले चार जिला पंचायत सदस्यों की सदस्यता खत्म कर दी गई, क्योंकि उनके गांव नगरपालिका क्षेत्र में शामिल हो गए हैं। उसके बाद बचे 64 जिला पंचायत सदस्यों के जरिए अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया सोमवार को सुबह दस बजे जिला पंचायत के सभागार में शुरू हुई। इसमें जिला जज के प्रतिनिधि के तौर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिमन्यु सिंह तथा नोडल अधिकारी डीपीआरओ राघवेंद्र कुमार द्विवेदी भी मौजूद थे। दोपहर सवा एक बजे तक हुई वोटिंग में जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा के पक्ष में 31 सदस्यों ने वोट किया, जबकि उनके खिलाफ वोट करने वालों की संख्या 33 थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम आंद्रा वामसी और एसपी अशोक कुमार पांडेय ने जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। सीडीओ देवीदास, एडीएम कृष्णलाल तिवारी, एएसपी हरिगोविंद, अपर मुख्य अधिकारी अमित राज सिंह, सीओ खड्डा नवीन कुमार सहित कई अफसर कार्यालय के बाहर व्यवस्था संभाले हुए थे। कई सीओ और एसओ के साथ पुलिस के जवान भी जिला पंचायत के बाहर तैनात रहे। 


हरीश राणा ने अविश्वास प्रस्ताव के समय जिला प्रशासन पर गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाया। सदस्यों को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने और वोटिंग के समय यहां लाने की बात कही। उनका आरोप था कि दोनों खेमे का वोट 32-32 से बराबरी पर हो सकती थी, लेकिन डीपीआरओ की मनमानी के चलते उन्हें हार का सामना करना पड़ा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed