फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   g days before qui=errel with elder sister

Kushinagar News: चार दिन पहले बड़ी बहन से हुआ था झगड़ा, कमरे में मिला शव

Mon, 08 May 2023 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
g days before qui=errel with elder sister
पटहेरवा के बसंतपुर टोले में किशोरी की संदिग्ध मौत के बाद पहुंचे एडिशनल एसपी रितेश सिंह व पुलिस।
पटहेरवा में किशोरी की हत्या का मामला, करीब पांच साल पहले हुई थी बड़ी बहन की शादी
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर लिए सैंपल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर/पिपरा कनक। पटहेरवा में जिस किशोरी का शव बंद कमरे में मिला, उसे लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले उसकी बड़ी बहन मायके में थी। दोनों बहनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उसके बाद वह अपने पति के पास चली गई। इधर, पूजा का शव रविवार को घर में पाया गया।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के पटहेरवा गांव के बसंतपुर टोला निवासी नरसिंह यादव की दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं। छोटी बेटी की हत्या की बात ग्रामीणों को रविवार को तब पता चली, जब पुलिस ने पहुंचकर ताला तोड़ा। गांव में हो रही चर्चाओं और पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। सूत्रों की मानी जाए तो उसकी हत्या करीब 48 घंटे पहले की गई है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने पूजा के पिता को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


सुबह टेंपोवाला पहुंचा तो हुई मौत की जानकारी
घटनास्थल पर जुटे ग्रामीणों की मानी जाए तो रविवार को सुबह एक टेंपोचालक आया था। वह नरसिंह से मिला। उसने पूछा कि कल रात आप कहीं जाने के लिए टेंपो मंगाए थे। यह सुनकर मृतका का पिता हक्का-बक्का रह गया। उसने बताया कि बेटी के पेट में दर्द था। इसलिए बुलाया था। अब अब टेंपो की जरूरत नहीं है। उसके बाद घर में ताला बंदकर बेटे को लेकर कहीं चला गया, लेकिन पूजा कहीं नहीं दिखी। इस पर कुछ लोगों को संदेह हुआ तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर दरवाजा खोला तो पूजा का शव कमरे में पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी बहन से हुआ था झगड़ा
लोगों ने बताया कि पूजा की बड़ी बहन भुखी यादव कुछ दिन पहले मायके में थी। चार दिन पहले किसी बात को लेकर दोनों बहनों में झगड़ा हुआ था। उसके बाद वह अपने पति के पास चली गई। चर्चा यह भी है कि पूजा ने अपनी कोई फोटो अपने बहनोई के पास भेज दिया था, जिसे उसकी बड़ी बहन ने देख लिया था। उसने पिता से शिकायत कर दी थी।

सोते समय की गई होगी हत्या
एएसपी रितेश सिंह ने बताया कि मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। उनका कहना था कि छानबीन में ऐसा लग रहा है कि सोते समय उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। हत्या का संदेह उसके पिता पर है, फिर भी सभी पहलुओं पर छानबीन और पूछताछ की जा रही है।

फॉरेंसिक टीम ने की जांच
एएसपी रितेश कुमार सिंह और तमकुहीराज के सीओ जितेंद्र सिंह कालरा फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। छानबीन शुरू की। घटनास्थल से नमूने लिए गए, जिन्हें प्रयोगशाला भेजा गया। पटहेरवा के थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि ताला तोड़कर किशोरी के शव को निकाला गया है। घरवाले फरार हो गए थे।


पांच साल पहले हुई थी बड़ी बहन की शादी
पूजा की बड़ी बहन भुखी यादव की शादी लगभग पांच साल पहले बिहार में हुई थी। उसके छोटे-छोटे दो बच्चे हैं। इस घटना से पहले बड़ी बहन से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसके बाद वह अपने पति के पास चली गई। घर पर एक छोटा भाई और पिता रहते हैं। इधर, रविवार को पूजा का बंद घर में शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed