फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Funeral ceremony for Jitendra's effigy, who went missing in Nepal floods

नेपाल की त्रासदी: बाढ़ में लापता जितेंद्र का नहीं लगा सुराग, परिवार ने पुतले का किया अंतिम संस्कार

Sun, 13 Sep 2026 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 13 Sep 2026 03:02 AM IST
सार

नेपाल में बाढ़ की भयावह स्थिति और लगातार आ रही चिंताजनक सूचनाओं ने परिवार की बेचैनी और बढ़ा दी। हर फोन की घंटी पर परिजनों को जितेंद्र की खबर मिलने की उम्मीद रहती थी, लेकिन इंतजार लंबा होता गया। काफी समय तक कोई जानकारी नहीं मिलने के बाद परिजनों ने 11 सितंबर की देर शाम जितेंद्र का पुतला तैयार कर अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन
Funeral ceremony for Jitendra's effigy, who went missing in Nepal floods
पुतले से अंत्येष्टी की तैयारी करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के कटकुईया लीला पट्टी निवासी 26 वर्षीय जितेंद्र यादव लापता हो गए। बागमती नदी के किनारे रसुआ प्रखंड में स्थित त्रिशूल-216 हाइड्रोकेमिकल कंपनी में काम करने गए, जितेंद्र से 26 अगस्त की सुबह परिवार की आखिरी बार फोन पर बातचीत हुई थी।

विज्ञापन

इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। कई दिन बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने भारी मन से जितेंद्र का पुतला बनाकर अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों के मुताबिक, जितेंद्र से संपर्क टूटने के बाद परिवार लगातार उनके साथियों और परिचितों से जानकारी जुटाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल में बाढ़ की भयावह स्थिति और लगातार आ रही चिंताजनक सूचनाओं ने परिवार की बेचैनी और बढ़ा दी। हर फोन की घंटी पर परिजनों को जितेंद्र की खबर मिलने की उम्मीद रहती थी, लेकिन इंतजार लंबा होता गया। काफी समय तक कोई जानकारी नहीं मिलने के बाद परिजनों ने 11 सितंबर की देर शाम जितेंद्र का पुतला तैयार कर अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

पिता बच्चा यादव ने पुतले को मुखाग्नि दी। इस दौरान परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। जितेंद्र की शादी पश्चिम चंपारण निवासी निभा से हुई है। उनके दो वर्षीय पुत्र हर्ष यादव, एक वर्षीय आदर्श यादव और छह वर्षीय पुत्री शिष्टी हैं। जितेंद्र के लापता होने से पत्नी और तीनों बच्चों के सामने भी मुश्किलें खड़ी हो गई हैं।

पिता बच्चा यादव के दो पुत्रों में जितेंद्र छोटे थे। बड़े पुत्र का नाम खजांती यादव है। बेटे के लापता होने के बाद पुतले का अंतिम संस्कार करने के बावजूद परिवार की उम्मीद पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। परिजनों को अब भी इंतजार है कि नेपाल से कभी कोई खबर आए और जितेंद्र के सुरक्षित होने की जानकारी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed