फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   From today, except three pairs, all trains will be canceled till 11

Kushinagar News: आज से तीन जोड़ी को छोड़कर 11 तक निरस्त रहेंगी सभी ट्रेनें

Thu, 07 Sep 2023 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 07 Sep 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
From today, except three pairs, all trains will be canceled till 11
पडरौना। गोरखपुर क्षेत्र में कैंट-कुसम्ही तीसरी लाइन बिछाने और कैंट स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग कार्य के लिए रेल प्रशासन की ओर से लिए गए मेगा ब्लाॅक के चलते यात्रियों को 11 सितंबर तक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि बृहस्पतिवार से तीन जोड़ी को छोड़कर कप्तानगंज जंक्शन से होकर गुजरने वाली 19 जोड़ी ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन

कप्तानगंज स्टेशन अधीक्षक हेमंत कुमार ने ने बताया कि छपरा कचहरी-गोमतीनगर का संचालन बुधवार से ही निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा सत्याग्रह, सप्तक्रांति सुपरफास्ट बृहस्पतिवार को निरस्त रहेगी। 12558 सप्तक्रांति सुपरफास्ट जो आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जाती है, उसका रूट परिवर्तित करते हुए छपरा बनारस होते हुए लखनऊ के रास्ते भेजी गई है। उन्होंने बताया कि 19038 अवध एक्सप्रेस जो बरौनी से बांद्रा टर्मिनल्स को जाती है तथा 19037 जो बांद्रा से होकर बरौनी को जाती है, वह बृहस्पतिवार को गोरखपुर तक ही चली। कप्तानगंज से सिवान को जाने वाली सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चलेंगी। गोरखपुर से कप्तानगंज होते हुए नरकटियागंज तक जाने वाली सभी ट्रेनों का संचालन 11 सितंबर तक बंद रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 05153 डेमू स्पेशल जो सिवान से गोरखपुर को जाती है, वह 11.30 मिनट के बजाय दो घंटा बिलंब से आई। 19037 अवध एक्सप्रेस जो बांद्रा से बरौनी को जाती है, वह अपने निर्धारित समय 12.35 मिनट पर आई। 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस जो आनंद विहार से रक्सौल को जाती है, अपने निर्धारित समय 11.25 मिनट पर आई। 12558 सप्तक्रांति सुपरफास्ट जो आनंद विहार से मुजफ्फरपुर को जाती है, अपने निर्धारित समय 04.41 मिनट पर आई। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि कप्तानगंज से कुल 22 जोड़ी ट्रेनें चलती हैं, लेकिन मेगा ब्लॉक के चलते बृहस्पतिवार से 11 सितंबर तक केवल तीन जोड़ी ट्रेनें ही चलेंगी। इनमें सिवान से गोरखपुर तक चलने वाली डेमू ट्रेन और सिवान से कप्तानगंज चलने वाली दो पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं, जबकि 19 जोड़ी ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed