फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Friendship should be like that of Krishna and Sudama: Anurag

मित्रता हो तो कृष्ण और सुदामा की तरह: अनुराग

Thu, 06 Nov 2025 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Friendship should be like that of Krishna and Sudama: Anurag
कसया। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 15 वीर सावरकर में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन कथावाचक अनुराग कृष्ण शास्त्री ने कृष्ण और सुदामा की मित्रता का वर्णन किया। जिसे सुनकर श्रोता की आंखें नम हो गईं। कथा का रसपान कराते हुए कथावाचक ने कहा कि श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता बचपन में एक साथ शिक्षा प्राप्त करने वाले ये दोनों मित्र बड़े होकर अलग-अलग रास्ते पर चले जाते हैं। सुदामा एक गरीब ब्राह्मण बनकर गरीबी से जूझने लगे जबकि कृष्ण द्वारिका के राजा हुए। सुदामा की पत्नी के आग्रह पर जब वह कृष्ण से मिलने द्वारिका गए तो कृष्ण ने बिना किसी भेदभाव के अत्यंत प्रेम के साथ उनका स्वागत किया और उनकी दरिद्रता को दूर किया। कहा कि आज के युग में कृष्ण और सुदामा के मित्रता मिलना असंभव है लेकिन मित्रता होनी चाहिए तो कृष्ण और सुदामा की तरह ही होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed