फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Friendship on social media, teenager reached Kushinagar

सोशल मीडिया पर दोस्ती, किशोरी पहुंची कुशीनगर

Tue, 31 Aug 2021 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Friendship on social media, teenager reached Kushinagar
सोशल मीडिया पर दोस्ती, किशोरी पहुंची कुशीनगर
विज्ञापन

जयपुर की रहने वाली थी किशोरी, परिजन वापस ले गए
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया (कुशीनगर)। सोशल मीडिया के जरिए हुए प्रेम होने के चलते एक किशोरी कुशीनगर पहुंच गई। उसे स्थानीय लोगों व पर्यटक पुलिस ने भटकते हुए देखा। उसके बाद पुलिस चौकी कुशीनगर ले गए। किशोरी के बताए पते पर पुलिस ने संपर्क कर परिजनों को जानकारी दी। उसके परिजन मंगलवार को सुबह पहुंचकर अपने साथ ले गए। सोशल मीडिया पर जयपुर (राजस्थान) की एक किशोरी से कुशीनगर के एक युवक से चैटिंग के दौरान मित्रता हो गई। मित्रता इतनी प्रगाढ़ हो गई कि किशोरी उसके प्रेमजाल में फंस गई। इसके चलते किशोरी परिजनों को बगैर बताए बीते 28 अगस्त को घर से अपने प्रेमी युवक से मिलने कुशीनगर के लिए निकल गई। 30 अगस्त को किशोरी कुशीनगर पहुंची, जिसे मंदिर मार्ग पर भटकते हुए पर्यटक पुलिस व स्थानीय लोगों ने देखा। लंबी दूरी तय कर अनजान जगह पहुंची किशोरी डरी-सहमी थी। यह देख लोगों को शक हुआ, तो उससे पूछताछ शुरू की। जानकारी होते ही मौके पर पर्यटक पुलिस पहुंच गई और कुशीनगर पुलिस चौकी पर ले आई। यहां से उसे कसया थाने भेज दिया गया। पूछताछ पर किशोरी ने अपने परिजनों का पता बताया। उसके बताए मोबाइल नंबर पर संपर्क साधकर सूचना दी। परिजन निजी कार से जयपुर पुलिस के साथ कसया थाने पहुंचे और किशोरी को सकुशल वापस ले गए। उधर, किशोरी के परिजन 29 अगस्त को अपने वहां थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा चुके थे। इस संबंध में एसओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के परिजन राजस्थान पुलिस के साथ आए थे। उसे सकुशल सौंप दिया गया है।

प्रेमी युवक निकला दगाबाज
जिस प्रेमजाल में फंसकर किशोरी अपने प्रेमी को खोजते कुशीनगर पहुंची थी, वह दगाबाज निकला। सोशल मीडिया पर किशोरी संपर्क साधने की कोशिश करती रह गई। इसकी भनक प्रेमी युवक को लग चुकी थी, जिसे लेकर वह एकाउंट बंद कर लिया था। रातभर महिला आरक्षी के साथ उसे रखा गया। जो मंगलवार को सकुशल परिजनों के साथ चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed