फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Freshers were taken out at Chehallum, players showed feats

चेहल्लुम पर ताजिए निकाले, खिलाड़ियों ने दिखाए करतब

Mon, 19 Sep 2022 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Freshers were taken out at Chehallum, players showed feats
चेहल्लुम पर ताजिए निकाले, खिलाड़ियों ने दिखाए करतब
विज्ञापन

पडरौना। चेहल्लुम पर सोमवार को पडरौना शहर के विभिन्न मोहल्लों सहित आस-पास के गांवों से भव्य ताजिए निकाले गए। दोपहर से ही बारिश होने के कारण ताजिए देर शाम तक अपने-अपने चौक पर ही रहे। बारिश होने के बाद रात में ताजियों का जुलूस निकाला गया। सभी ताजिए नगर के सुभाष चौक और तिलक चौक पर पहुंचे, जहां खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। देर रात ताजियों को कर्बला में दफन करने के बाद अकीदतमंद लौट गए।
पडरौना नगर के छावनी घोषी टोला, बाजार टोला, राइनी मोहल्ला, मुगलपुरा, सोहरौना, पकड़ी, खिरिया टोला, नोनियापट्टी, नौका टोला, बलुचहां सहित विभिन्न गांव-मोहल्लों के ताजिए रात में सुभाष चौक पर एकत्र किए गए। इनके साथ में ताजिए का जुलूस भी निकला। प्रत्येक ताजिए के साथ करतब दिखाने वाले खिलाड़ी भी थे। उन्होंने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन

बच्चों के खिलौने, मिठाइयां सहित विभिन्न प्रकार की दुकानें भी सजी थीं। इसी तरह नगर के तिलक चौक पर जमालपुर, हथिसार मोहल्ला, बाड़ी टोला आदि स्थानों से ताजिए का जुलूस पहुंचा, जहां खिलाड़ियों ने करतब दिखाए। एक से बढ़कर एक आकर्षक ताजिए देखते ही बन रहे थे। देर रात तक चेहल्लुम का मेला सुभाष चौक और तिलक चौक पर लगा रहा। उसके बाद ताजियों को लेकर ताजिया कमेटियों के लोग अपने-अपने गांव-मोहल्लों में वापस चले गए। इस दौरान काफी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed