फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Freedom from average electricity bills; 38,000 faulty meters to be replaced.

Kushinagar News: बिजली के औसत बिल से मुक्ति, बदले जाएंगे 38 हजार खराब मीटर

Tue, 09 Jun 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 09 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Freedom from average electricity bills; 38,000 faulty meters to be replaced.
पडरौना। कुशीनगर जिले के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी बड़ी खबर है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम ने जिले के विभिन्न कस्बों और ग्रामीण इलाकों में सालों से बंद और खराब पड़े 38 हजार आईडीएफ (इंन्फार्म्ड डिफेक्टिव) मीटरों को बदलने का महाअभियान शुरू कर दिया है। इस काम को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए कार्यदाई एजेंसी ने 53 टीमें उतार दी हैं। सबसे खास बात यह है कि इस अभियान के तहत उपभोक्ताओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्हें बिजली के औसत बिल से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन


बिजली विभाग के इस विशेष अभियान के तहत जिले के चार प्रमुख डिवीजन कसया, हाटा, पडरौना और सेवरही में मीटर बदलने का काम बेहद तेजी से शुरू कर दिया गया है। विभाग का लक्ष्य उन सभी उपभोक्ताओं के परिसरों को कवर करना है, जिनके मीटर लंबे समय से खराब (आईडीएफ) चल रहे थे, जिससे या तो उन्हें एवरेज बिल मिल रहा था या फिर बिलिंग में लगातार गड़बड़ी की शिकायतें आ रही थीं।
विज्ञापन


00000

30 जून की डेडलाइन, 53 टीमें तैनात

कार्यदायी एजेंसी ने इस महाअभियान को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए 30 जून की समय सीमा (डेडलाइन) तय की है। इस सीमित समय में 38 हजार मीटर बदलने के भारी-भरकम लक्ष्य को हासिल करने के लिए जमीन पर 53 टीमें तैनात की गई हैं। यह टीमें हर रोज अलग-अलग वार्डों और गांवों में जाकर युद्धस्तर पर खराब मीटरों को नए डिजिटल मीटरों से रिप्लेस कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


00000

जेब पर नहीं पड़ेगा भार

इस अभियान की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि मीटर बदलने के नाम पर उपभोक्ताओं की जेब पर एक पैसे का भी भार नहीं पड़ेगा। जीनस कंपनी के सहयोग से यह सभी आईडीएफ मीटर पूरी तरह से मुफ्त में बदले जा रहे हैं। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे टीमों का सहयोग करें और किसी भी बिचौलिए या फर्जी व्यक्ति को मीटर बदलने के नाम पर पैसे न दें।

00000

एवरेज बिलिंग के खेल से मिलेगी मुक्ति

विद्युत अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान के पूरे होने से न सिर्फ उपभोक्ताओं को 'एवरेज बिल' (औसत बिलिंग) की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी, बल्कि उन्हें सटीक और वास्तविक बिजली खपत का बिल मिलेगा। इससे बिजली चोरी पर भी अंकुश लगेगा और विभाग के राजस्व में भी सुधार होगा।


कोट:-
जिले में शहर व देहात में लगे आईडीएफ मीटर बदलने का काम चल रहा है। यह मेगा अभियान 30 जून तक चलाया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर खराब पड़े मीटरों को बदला जा रहा है ताकि उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी को दूर किया जा सके। -राकेश मोहन, एसई, विद्युत वितरण मंडल, कुशीनगर
00000

मेगा अभियान के प्रमुख तथ्य:-

डिवीजन का नाम खराब मीटरों की संख्या

कसया 2,746

पडरौना 7,647

हाटा 14,373

सेवरही 12,459

--------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed