फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fraudsters have the same pattern of cheating, yet police could not reach the kingpin

Kushinagar News: जालसाजों की ठगी का पैटर्न एक, फिर भी सरगना तक नहीं पहुंच सकी पुलिस

Mon, 26 Feb 2024 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 26 Feb 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters have the same pattern of cheating, yet police could not reach the kingpin
विदेश में अच्छी नौकरी का झांसा देकर युवकों से होती है धोखाधड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। विदेश में अच्छी नौकरी का झांसा देकर पूर्वांचल, बिहार और पश्चिम बंगाल के बेराेजगार युवकों को अपने ठगी के जाल में फंसाने वाले गिरोह कुशीनगर और देवरिया जिले में सक्रिय हैं। बीते दो माह में पूर्वांचल के इन दो जिलों में करीब 350 से अधिक युवक जालसाजी के शिकार हुए हैं। पुलिस ने जिले के दो ऐसे ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए करीब बारह जालसाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लेकिन इन गैंग के सरगना तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। पूर्वांचल में हो रहे ठगी का पैटर्न एक होने के बाद भी विदेशी सिक्कों की खनक बेरोजगार युवकों को इन जालसाजों का आसान शिकार बना रही है।
मोटी तनख्वाह और बेहतर लाइफ स्टाइल के चक्कर में पूर्वांचल के युवा विदेश में मिली नौकरी को तरजीह दे रहे हैं। इस बढ़ते क्रेज को देखकर जिले के छोटे बड़े सभी चौराहों पर विदेश में मोटी तनख्वाह पर अच्छी नौकरी का बोर्ड लगाकर प्रचार प्रसार कर रहे टूर एंड ट्रेवल्स और ट्रेनिंग सेंटरों की आड़ में गोरखधंधा खूब फल फूल रहा है। सक्रिय हुई पुलिस ने साइबर टीम की मदद से लगातार छापा मारकर जालसाजों को गिरफ्तार किया जा रहा है। लेकिन अभी भी जालसाजों के गैंग का सरगना पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन


जालसाजों के सरगना तक पुलिस पहुंचने का प्रयास कर रही है। उसका लोकेशन ट्रेस किया जा रहा है।
अभिषेक प्रताप अजेय, सीओ

देश के सभी बड़े हिस्सों में था जालसाजी का नेटवर्क
- विदेश भेजने के नाम पर जालसाजी करने वाले ठगों का गिरोह देश के सभी बड़े शहरोंं में मौजूद था। पीड़ितों के अनुसार जालसाज उनको फर्जी वीजा, हवाई यात्रा टिकट और जाब ऑफर लेटर देकर दिल्ली, मुंबई और अन्य एयरपोर्ट पर जाने के लिए और फ्लाइट पकड़ने के लिए कहा। दिल्ली और मुंबई में जालसाजों के गुर्गे मिले जिन्होंने पीड़ित युवकों का होटल में ठहराया और बहाना बनाकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश जाने वाले युवकों को फोन पर एयरपोर्ट की फोटो और लाइव दिखाते थे
- जालसाजी के शिकार हुए युवकों ने बताया कि जब पंजीकरण के लिए ठग आफिस पर बुलाते थे तो दिल्ली और मुंबई में मौजूद उनके साथी फोन पर वाट्सएप और गूगल मीट के जरिए एयरपोर्ट, विदेश जाने वाले लोगो की वीडियो, उनके वीजा, पासपोर्ट दिखाकर विश्वास दिलाने का काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed