फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Four sent to jail including Pradhan who spoiled the atmosphere in Dol procession

Kushinagar News: डोल जुलूस में माहौल बिगाड़ने वाले प्रधान समेत चार भेजे गए जेल

Thu, 29 Aug 2024 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Four sent to jail including Pradhan who spoiled the atmosphere in Dol procession
सोहरौना गांव में डोल जुलूस के दिन कचरा फेंकने को लेकर हुआ था तनाव
विज्ञापन

रामकोला। थाना क्षेत्र के सोहरौना गांव में डोल जुलूस भ्रमण के दौरान कचरा फेंकने को लेकर उपजे विवाद में शामिल ग्राम प्रधान समेत चार आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया,जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

रामकोला थाना क्षेत्र सोहरौना गांव से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मंगलवार को गांव में डोल का जुलूस निकला था। भ्रमण के दौरान डोल अभी शाकिर के मकान तक पहुंचा था कि किसी ने कचरा डोल पर फेंक दिया। इसको लेकर जुलूस में शामिल लोग उग्र हो गए और हंगामा करने लगे। इस दौरान दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए। सूचना मिलते ही गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। नाराज लोगों की मांग पर पुलिस ने ग्राम प्रधान समीर अहमद उर्फ तेजू, आलमगीर, शहबजाद तथा अमीन के खिलाफ केस दर्ज कर देर रात तक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ उमेश चंद भट्ट ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed