{"_id":"66ac19d2cf3f63839a0b71b7","slug":"four-schools-found-without-recognition-instructions-to-close-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-120927-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बिना मान्यता के मिले चार विद्यालय, बंद करने की हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बिना मान्यता के मिले चार विद्यालय, बंद करने की हिदायत
Fri, 02 Aug 2024 04:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 02 Aug 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। बीईओ मुकेश ने बृहस्पतिवार का निजी विद्यालयों का निरीक्षण किया। चार विद्यालयों में मान्यता के विपरीत कक्षाएं संचालित मिलीं। संचालकों को तत्काल अमान्य कक्षाएं बंद करने की हिदायत देते हुए अभिभावकों अपने पाल्यों को सरकारी विद्यालयों में नामांकन कराने को कहा गया।
ब्लाक क्षेत्र में गैर मान्यता प्राप्त और मान्यता के विपरीत कक्षाएं संचालित होने की शिकायत पर खंड शिक्षा अधिकारी फाजिलनगर ने इसका निरीक्षण करने सबसे पहले जेडी पब्लिक स्कूल फरेंदहा पहुंचे। वहां कक्षा एक से आठ तक का मान्यता प्राप्त है जबकि यह दस तक कक्षाएं संचालित होते पाया गया। इसी तरह सनराइज एकेडमी में भी आठ तक मान्यता के सापेक्ष दस तक, स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में कक्षा पांच के सापेक्ष आठ कक्षाएं संचालित हो रहीं थीं जबकि माडर्न डिजिटल स्कूल में बिना मान्यता के कक्षा पांच तक विद्यालय संचालित होते पाया गया। ये सभी विद्यालय विकास खंड के बाढू चौराहा बाजार के आसपास हैं।
बीईओ ने सभी संचालकों को चेतावनी देते हुए मान्यता के सापेक्ष कक्षाएं संचालित करने का निर्देश दिया। मौके से ही छात्र छात्राओं के अविभावकों को फोन कर अपने पाल्यों का नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराने का सुझाव देते हुए उनके बच्चों के भविष्य के बारे में चेताया। खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश नारायण मिश्र ने बताया कि सभी विद्यालय संचालकों हिदायत देने के साथ ही नोटिस जारी किया जा रहा है, इसके बाद अन्य कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा मान्यता विहीन चल रहे विद्यालय खिलाफ अलग से कार्रवाई की जाएगी।