{"_id":"5fdf980e8ebc3e3f3317de87","slug":"four-people-found-infected-with-corona-in-kushinagar-kushinagar-news-gkp377663330","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में कोरोना से चार लोग संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में कोरोना से चार लोग संक्रमित मिले
विज्ञापन

पडरौना। रविवार को भी कोरोना से संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी रहा। इस दिन चार नए लोग इससे संक्रमित मिले। पहले से संक्रमित तीन लोग स्वस्थ हो गए। 20 लोग अभी भी इस महामारी से पीड़ित हैं।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि आरटीपीसीआर और एंटीजन टेस्ट के लिए 1197 लोगों के सैंपल लिए गए थे। बीआरडी मेडिकल कॉलेज से 1123 की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 1119 निगेटिव और चार पॉजिटिव केस हैं, जो पडरौना, कसया, तमकुही और अन्य क्षेत्र से हैं। इस तरह अब तक कराई गई 265688 लोगों की जांच में 5606 लोग कोरोना से संक्रमित मिल चुके हैं। रविवार को इलाज के बाद तीन मरीज स्वस्थ मिले, जिन्हें लेकर कुल 5526 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक 60 मरीजों की इस महामारी से मौत हुई है। 20 लोग अभी भी इलाज करा रहे हैं।
सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 2.07 प्रतिशत, स्वस्थ होने वालों की दर 98.57 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.07 प्रतिशत है। उन्होंने कोरोना महामारी के फैलने से रोकने के लिए कोविड गाइड लाइन का पालन करने की अपील की है।