फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Four passengers travelling in a tempo were injured in a car collision

Kushinagar News: कार की टक्कर से टेंपो सवार चार यात्री जख्मी

Fri, 13 Jun 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 13 Jun 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Four passengers travelling in a tempo were injured in a car collision
लक्ष्मीगंज । क्षेत्र के कप्तानगंज-नौरंगिया मार्ग पर रामबाग चौराहे के समीप बृहस्पतिवार की शाम छह बजे एक कार और टेंपो में आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे टेंपो में सवार सभी चार लोग घायल हो गए। कप्तानगंज की ओर से एक टेंपो आ रहा था। टेंपो चालक हरिकेश कुमार (45) निवासी गांव चक जलाल थाना पिपराइच जिला गोरखपुर, व रेमियून खातुन (35), हसन रजा (5) तथा निमत खातून (6) निवासी पचपेड़ा थाना नेबुआ नौरंगिया सवार थे। रामबाग चौराहे के पास नौरंगिया की ओर से आ रही कार से आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे टेंपो में सवार सभी घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को कप्तानगंज सीएचसी भेजा जहां से चारों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कार सवार लोग कार छोड़कर भाग गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed