Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Four months passed under hunger, disease and the shadow of guns, each day hoping to return home.

Kushinagar News: भूख, बीमारी और बंदूक के साए में गुजरे चार महीने, हर दिन घर लौटने की आस

Thu, 19 Nov 2026 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Four months passed under hunger, disease and the shadow of guns, each day hoping to return home.
-वीडियो कॉल पर परिजन से बात करते हुए रो पड़ते थे युवक, दवा तक नसीब नहीं होती थी
विज्ञापन

- काम से इनकार करने पर जंगल में छोड़ने और फिरौती के लिए दबाव बनाने का आरोप
पडरौना। म्यांमार में नौकरी करने का सपना लेकर गए कुशीनगर के तीन युवकों के लिए वहां के चार महीने भयावह रहे। परिवार से वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान उनकी आवाज में डर और बेबसी साफ झलकती थी। कभी खाने की परेशानी तो कभी बीमारी में दवा नहीं मिलने की शिकायत करते थे। ऊपर से हथियारबंद लोगों की निगरानी और साइबर ठगी करने का दबाव था। युवकों की आपबीती सुनकर घरवालों की रातों की नींद उड़ गई थी।

मोहम्मद उस्मान अंसारी के भाई मोहम्मद अमीर अंसारी ने बताया कि उनका भाई पहले त्रिपुरा में सेफ्टी ऑफिसर के पद पर काम करते थे। कम वेतन और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों के कारण उन्होंने विदेश में नौकरी करने का फैसला किया था। घर बनाने और बहनों की शादी के बाद परिवार पर कर्ज भी था। उस्मान के दो बच्चे हैं। बेहतर भविष्य की उम्मीद में वह म्यांमार गए थे, लेकिन वहां पहुंचते ही उनकी जिंदगी बदल गई।
विज्ञापन


परिजन के मुताबिक, उस्मान पहले से मधुमेह के मरीज हैं। वहां दवा और पर्याप्त भोजन नहीं मिलने से उनकी हालत बिगड़ने लगी थी। पैरों में सूजन आ गई थी। परिवार से जब भी व्हाट्सएप कॉल पर बात होती, वह घर लौटने की गुहार लगाते थे। उनकी मां रेहाना खातून बेटे की आवाज सुनकर रो पड़ती थीं। उन्हें हर बार यही डर सताता था कि अगली बार बेटे से बात हो भी पाएगी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहम्मद अमीर अंसारी ने बताया कि दो दिन पहले जब युवकों ने साइबर ठगी का काम करने से इन्कार किया तो उन्हें हथियार दिखाकर डराया गया। इसके बाद रात करीब दो बजे तीनों को गाड़ी में बैठाकर जंगल के बीच छोड़ दिया गया। युवकों के सामने खाने-पीने और सुरक्षित ठिकाने का संकट खड़ा हो गया। परिवार से संपर्क होने पर उन्होंने अपनी हालत बताई तो घरवाले और परेशान हो गए।

बेटों को बचाने के लिए बेचने पड़े जेवर, लिया कर्ज

परिजनों के सामने सबसे बड़ी चुनौती तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकालने की थी। मोहम्मद हसन की मां जुबैदा ने बताया कि जालसाजों ने युवकों को छोड़ने के बदले फिरौती मांगी थी। रकम की व्यवस्था करने के लिए घरवालों को अपने जेवर बेचने पड़े। रिश्तेदारों और परिचितों से कर्ज लेकर करीब चार लाख रुपये जुटाए गए। रकम भेजने के बाद 12 अगस्त को युवकों को जंगल से छोड़ा गया।


हालांकि, इसके बाद भी उनकी मुश्किलें खत्म नहीं हुईं। वीजा की अवधि समाप्त होने के कारण उन्हें म्यांमार में हिरासत में रहना पड़ा। 30 अक्तूबर को रिहाई के बाद चार नवंबर को तीनों युवक घर पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed