{"_id":"6404e40db63abc67e70b5074","slug":"four-members-of-bike-stealing-gang-arrested-kushinagar-news-c-7-1-76403-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बाइक चुराने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, रेकी के बाद चुराते थे बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बाइक चुराने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, रेकी के बाद चुराते थे बाइक
Mon, 06 Mar 2023 01:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 06 Mar 2023 01:41 PM IST
सार
रामकोला के थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि वाहन चोरों की तलाश की जा रही थी। रविवार का धर्मसमधा मंदिर के पास चार बाइकों पर बैठे युवक आपस में बातें कर रहे थे। संदेह होने पर उन सभी से पूछताछ की गई। चारों युवक बाइक का कागज नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
गोरखपुर एवं पडरौना कोतवाली क्षेत्र से बाइक चुराकर कर इधर-उधर बेचने वाले चार आरोपियों को रामकोला थाने की पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, ये पहले टोह लेते थे, फिर बाइक चुराते थे। चारों की निशानदेही पर चोरी की आठ मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कई जनपदों में चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। इसमें शामिल दो और की तलाश की जा रही है।
रामकोला के थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि वाहन चोरों की तलाश की जा रही थी। रविवार का धर्मसमधा मंदिर के पास चार बाइकों पर बैठे युवक आपस में बातें कर रहे थे। संदेह होने पर उन सभी से पूछताछ की गई।
चारों युवक बाइक का कागज नहीं दिखा पाए। पूछताछ की गई तो चारों के बारे में जानकारी मिली। इनके साथ मिलीं चार बाइकों के अलावा इनके बताए स्थान से अन्य बाइकें भी बरामद की गईं। आरोपियों में रामकोला कस्बा के वार्ड नंबर तीन का नसीब आलम, पपउर निवासी गोविंद, जोगलिया गांव के बिहुली सोमाली टोला निवासी अभिषेक कुमार गौतम और परोरहा का रहने वाला अमित कुशवाहा शामिल है। सभी रामकोला थाना क्षेत्र के निवासी हैं।
विज्ञापन
गिरोह के दो सदस्य बाहर
पुलिस की पूछताछ में चारों ने बताया कि ये चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य हैं। ये देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर सहित अन्य जनपदों में भीड़ वाले स्थानों पर रेकी कर बाइक को चुरा ले जाते थे। इसमें दो सदस्य बाहर के हैं। उनकी तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनमें से किसी ने आईटीआई किया तो कोई स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। किसी ने इंटर तक पढ़कर छोड़ दिया है।
रेकी के बाद चुराते थे बाइक
पकड़े गए अभिषेक कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि वह बाइक चुराने के लिए पहले रेकी करता था। उसके बाद चुराई गई बाइक को नेपाल में बेच देता था। उसका संपर्क बाइक चोरों के दूसरे गिरोह से भी है। इसके पहले वह कभी पुलिस के हाथ नहीं आया था।