{"_id":"67e5b18fcea73590a30501ac","slug":"four-lakh-sixty-seven-thousand-answer-sheets-were-evaluated-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-134554-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चार लाख 67 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चार लाख 67 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन
Fri, 28 Mar 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक तक मूल्यांकन चल रहा है। मूल्यांकन के नौवें दिन तक इंटर 201966 और हाईस्कूल की 265919 कापियों का मूल्यांकन हुआ। इस तरह चार मूल्यांकन केंद्रों पर बीते नौ दिनों में कुल 467885 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ।
डीआईओएस श्रवण कुमार ने बताया कि उदित नारायण इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 121109 कापियां आवंटित की गई हैं। इसके मूल्यांकन के लिए 477 परीक्षक तैनात किए हैं। मूल्यांकन के नौवें दिन 253 परीक्षा उपस्थित हुए। इन उपस्थित परीक्षकों ने 14061 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया, जबकि बुद्ध इंटर कॉलेज में तैनात 512 परीक्षाकों को उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन के लिए 149884 कापियां आई हैं, लेकिन बृहस्पतिवार को मूल्यांकन कार्य के लिए उपस्थित हुए 212 परीक्षकों ने 10629 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। इसी तरह हाईस्कूल के लिए पहली बार मूल्यांकन केंद्र बने नवजीवन इंटर कॉलेज पटहेरवा में 153993 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। नौवें दिन 6696 कापियों काे तैनात 894 परीक्षकों में से उपस्थित हुए 310 परीक्षकों ने कापियों का मूल्यांकन किया, जबकि श्रीगांधी स्मारक इंटर कॉलेज हाटा में मूल्यांकन के लिए बोर्ड की तरफ से मिली 161641 उत्तरपुस्तिकाओं का तैनात 772 परीक्षकों में से नौवें दिन उपस्थित हुए 234 परीक्षकों ने 14988 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। इस तरह अब तक कुल 467885 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ।