{"_id":"69b45dd725c42affa4020fa4","slug":"four-injured-in-e-rickshaw-tempo-collision-one-referred-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-156307-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ई-रिक्शा और टेंपो की टक्कर में चार घायल, एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ई-रिक्शा और टेंपो की टक्कर में चार घायल, एक रेफर
Sat, 14 Mar 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के धरनीपट्टी में एनएच-727 पनियहवा-पडरौना मार्ग पर शुक्रवार को ई-रिक्शा और टेंपो की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने सीएचसी तुर्कहा पहुंचाया। एक की हालत गंभीर उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया पकड़ीहवा टोला निवासी अनिल पटेल पुत्र विशुनदेव परिजनों और रिश्तेदारों के साथ ई-रिक्शा से मदनपुर देवी स्थान दर्शन करने जा रहे थे। धरनीपट्टी छठ घाट के समीप पीछे से आ रहे टेंपो की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। उसमें सवार सुनीता देवी (40), परमा पटेल (50), आरती (35) समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची हनुमानगंज पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी तुर्कहा भिजवाया। चिकित्सक ने सुनीता देवी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों ने हनुमानगंज थाने में तहरीर देकर टेंपो चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।