{"_id":"620d35d5209f890df9396881","slug":"four-candidates-withdrew-kushinagar-news-gkp4271590145","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार उम्मीदवारों ने वापस लिया पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार उम्मीदवारों ने वापस लिया पर्चा
विज्ञापन
हाटा में चुनावचिह्न आवंटित करते अधिकारी।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार उम्मीदवारों ने वापस लिया पर्चा
नामांकन पत्र वापस लेने वालों में सभी निर्दल उम्मीदवार
चुनाव चिह्न आवंटित होने के बाद प्रचार में जुटे
कुशीनगर। विधानसभा चुनाव के लिए जिले की सात विधानसभा सीटों से नामांकन कर चुके उम्मीदवारों में चार ने बुधवार को अपना पर्चा वापस ले लिया। ये सभी निर्दल प्रत्याशी हैं। अब 91 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इन्हें चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिया गया है।
जनपद में चार फरवरी को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी। 11 फरवरी तक 95 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई थी। जांच में सभी के पर्चे वैध मिले थे। बुधवार को नामांकन पत्र वापसी का दिन रहा। पूर्वाह्न 11 से अपराह्न तीन बजे के बीच चार उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र वापस ले लिया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवीदयाल वर्मा ने बताया कि चार उम्मीदवारों ने पर्चा वापस लिया है। ये सभी निर्दल प्रत्याशी हैं। इनमें रामकोला विधानसभा क्षेत्र से निर्दल प्रत्याशी डॉ. शेष मणि गोंड और पूर्व विधायक दीप लाल भारती, खड्डा से निर्दल प्रत्याशी पवन कुमार और हाटा से वशिष्ठ शामिल हैं।
पडरौना विधानसभा सीट
पडरौना विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनीष जायसवाल उर्फ मंटू को कमल का फूल, सपा से विक्रमा यादव को साइकिल, कांग्रेस से मोहम्मद जहीरुद्दीन को हाथ का पंजा और बसपा से पवन उपाध्याय को हाथी चुनाव चिह्न मिला है। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभाष पार्टी) से अशोक कुमार तिवारी को आलमारी, पीस पार्टी के इजहार को छड़ी, ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन से जावेद खान को पतंग चुनाव चिह्न मिला है। निर्दल उम्मीदवार अंशुमान बंका को गैस सिलिंडर चुनाव चिह्न मिला है। फखरे आलम अंसारी, रमेश प्रसाद, रविशंकर, डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, ऐनुद्दीन अहमद वारसी, मो साहेब और राजू सहित 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
खड्डा विधानसभा सीट
खड्डा विधानसभा सीट से भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी से विवेकानंद पांडेय को खाने से भरी थाली, सपा से सहयोगी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के उम्मीदवार अशोक चौहान को छड़ी, कांग्रेस से धनंजय सिंह पहलवान को हाथ का पंजा और बसपा से डॉ. निसार अहमद सिद्दीकी को हाथी चुनाव चिह्न मिला है। इनके अलावा ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन से मोहम्मद अख्तर वसीम को पतंग चुनाव चिह्न मिला है। ओमप्रकाश, नवल किशोर, राजकुमार, पूनम रानी, रामचंद्र सिंह और सपा के बागी उम्मीदवार विजय प्रताप कुशवाहा को भी चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया। निर्दल प्रत्याशी विजय को गैस सिलिंडर चुनाव चिह्न मिला है। यहां से 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
कुशीनगर विधानसभा सीट
कुशीनगर विधानसभा सीट से भाजपा के पीएन पाठक को कमल का फूल, सपा के राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी को साइकिल, कांग्रेस की श्यामरती देवी को हाथ का पंजा और बसपा के मुकेश्वर उर्फ पप्पू मद्धेशिया को हाथी चुनाव चिह्न मिला है। इनके अलावा दीपू उर्फ अतुल पांडेय, मुकेश, राजेश, श्रीनरायन, सफी अहमद, अजय सिंह, खुशरुद्दीन अंसारी, धवलेश, परमा, सुनील कुमार दुबे सहित 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
हाटा विधानसभा सीट
हाटा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मोहन वर्मा को कमल का फूल, सपा के रण विजय सिंह को साइकिल, कांग्रेस के अमरेंद्र प्रताप मल्ल को हाथ का पंजा और बसपा के शिवांग सिंह को हाथी चुनाव चिह्न मिला है। इनके अलावा जमशेद आलम बेग, महेंद्र, मोनिका, राणा प्रताप सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह उर्फ हिमालय, शैलेश गुप्ता, कमलेश, फणेंद्र और रबीश सिंह सहित 13 प्रत्याशी हाटा में भाग्य आजमाने उतरे हैं।
रामकोला (सुरक्षित) विधानसभा सीट
रामकोला (सुरक्षित) विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विनय प्रकाश गौंड़ को कमल का फूल, सपा के गठबंधन वाली पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती को छड़ी, कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक शंभू चौधरी को हाथ का पंजा और बसपा के विजय कुमार को हाथी चुनाव चिह्न मिला है। इनके अलावा नगीना पासवान, प्रतिमा देवी, राजेश प्रसाद, विमला देवी, एडवोकेट शंभू कुमार, गौतम, चंद्रभान और पिंटू सहित 12 उम्मीदवार हैं।
फाजिलनगर विधानसभा सीट
फाजिलनगर विधानसभा सीट से भाजपा के सुरेंद्र कुशवाहा को कमल का फूल, सपा से पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को साइकिल, कांग्रेस से मनोज सिंह को हाथ का पंजा और बसपा से मोहम्मद इलियास अंसारी को हाथी चुनाव चिह्न मिला है। इसके अलावा विनय प्रकाश श्रीवास्तव, सर्वदेव लाल, हरिश्चंद्र यादव, अनुराग कुमार श्रीवास्तव, नंदलाल, नवरतन, बिरजा, मरियम खातून, विजय कुमार पाठक और सहारुन निशा चुनाव मैदान में हैं।
तमकुहीराज विधानसभा सीट
तमकुहीराज विधानसभा सीट से भाजपा से असीम कुमार, सपा से उदय नारायण गुप्ता, कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और बसपा से संजय गुप्ता उम्मीदवार हैं। इसके अलावा मतीउल्लाह, केशव कुमार गुप्ता, मान सिंह चौहान, श्रीकांत सिंह, संजय कुमार राय, राजू गुप्ता, विष्णु प्रभाकर मिश्रा और हरिकेश उम्मीदवार हैं।