{"_id":"6849e6e1a0ecd23b72022873","slug":"four-booked-for-fighting-during-haldi-ceremony-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-139322-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हल्दी की रस्म में मारपीट, चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हल्दी की रस्म में मारपीट, चार पर केस
Thu, 12 Jun 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
तरयासुजान। क्षेत्र के बांकखास गांव में एक शादी समारोह के हल्दी की रस्म में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। इसमें कुछ युवकों ने पिटाई किया।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
बांकखास निवासी रघुनाथ ने तरयासुजान पुलिस को एक तहरीर सौंपकर बताया है कि मेरी बेटी की शादी समारोह में हल्दी की रस्म में पुरानी रंजिश को लेकर मेरे ही गांव के करन, नीतीश, तेज प्रकाश, सुनील अपशब्द आकर बोलने लगे। मना करने पर मुझे और मेरे परिवार के लोगों को मारने-पीटने लगे। दरवाजे पर रखी कुर्सी भी तोड़कर दिए। जाते समय जान से मारने की धमकी दिया। तरयासुजान थानाध्यक्ष धनवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।