{"_id":"6667877dc75204086103bf57","slug":"four-beds-each-reserved-in-chc-to-prevent-heat-stroke-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-118093-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए सीएचसी में चार-चार बेड आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए सीएचसी में चार-चार बेड आरक्षित
Tue, 11 Jun 2024 04:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 11 Jun 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चार-चार बेड आरक्षित किए गए हैं। अलग से बनाए गए वार्ड में दो बेड पर एक पंखा, वार्ड में कूलर, पानी की उपलब्धता के साथ हीट इलाज के लिए आरआरटी की टीम भी बनाई गई है। इसके अलावा एंबुलेंस को भी सीएचसी में लगाया गया है ताकि गंभीर मरीजों को मेडिकल कॉलेज भेजने में किसी तरह की दिक्कत न हो।
तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार, हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए सीएचसी में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य टीम तैनात की गई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित राय ने बताया कि हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों के लिए चार बेड आरक्षित हैं। वार्ड में पंखा, कूलर, आइस पैक आदि उपलब्ध हैं। ओआरएस व दवाएं भी भरपूर मात्रा में हैं।
कसया प्रतिनिधि के अनुसार, हीट स्ट्रोक के इलाज के लिए वार्ड तैयार है। मरीजों के लिए दो कोल्ड वाटर एटीएम लगाए गए हैं। पर्ची काउंटर पर धूप से बचने के लिए अलग से शेड लगा है। कोल्ड आइस पैक भी उपलब्ध है। मरीज के शरीर का तापमान बराबर हो गया तो ठीक, नहीं तो उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजने की भी व्यवस्था की गई है। हीट स्ट्रोक से पीड़ित मरीज के इलाज के लिए आरआरटी की टीम बनाई गई है, जो सीएचसी प्रभारी की देखरेख में इलाज करेगी। सीएचसी प्रभारी डॉ. मुकेश यादव ने बताया कि हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए अस्पताल में सभी तरह की तैयारियां की गईं हैं। अब तक कोई इससे संबंधित मरीज नहीं आया है।