{"_id":"3d835e547a5a05c8669013965294baf2","slug":"found-the-body-of-her-head-chopped-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की सिर कटी लाश मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की सिर कटी लाश मिली
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर
Updated Fri, 27 Nov 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली बाजार गांव के सरेह में भुजौली से बैरागी पट्टी जाने वाली सड़क के किनारे गन्ने के खेत से सटे बोरे में डाली गई युवती का शव दिखने पर बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर खड्डा पुलिस भी पहुंच गई।
युवती का सिर कटा हुआ था और दोनों हाथ तथा पैर मोड़कर बोरे में ठूंसा गया था। सिर विहीन गर्दन में काले धागे में ताले की चाभी लटक रही थी। जहां शव पड़ा था वहां थोड़ा बहुत खून भी गिरा था। इससे मौके पर मौजूद लोग यह कयास लगा रहे थे कि युवती की हत्या कहीं और करने के बाद लाश यहां लाकर फेंक दिया गया होगा।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई। सीओ गोरखनाथ का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।