फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Former Union Minister of State for Defense CPN Singh remembered on death anniversary

पुण्यतिथि पर पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री सीपीएन सिंह याद किए गए

Thu, 26 Nov 2020 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Former Union Minister of State for Defense CPN Singh remembered on death anniversary
पुण्यतिथि पर पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री सीपीएन सिंह याद किए गए
विज्ञापन

पडरौना। पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री सीपीएन सिंह की पुण्यतिथि बृहस्पतिवार को पडरौना स्थित राजदरबार में मनाई गई। मौजूद लोगों ने श्रद्घासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
सुबह पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह अपने पिता व पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री सीपीएन सिंह के रामघाट स्थित समाधि स्थल पर पहुंचे। वहां सपरिवार श्रद्घासुमन अर्पित किया। उसके बाद दोपहर में राजदरबार स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में देश के रक्षा राज्यमंत्री के रूप में सीपीएन सिंह को जो दायित्व सौंपा गया था, उसे उन्होंने दृढ़ता से निभाया। उससे प्रभावित होकर तत्कालीन प्रधानमंत्री ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, सागर विकास और प्रधानमंत्री के अधीनस्थ समस्त विभागों के राज्यमंत्री का अतिरिक्त कार्य सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पडरौना नगरपालिका की पूर्व चेयरमैन शिवकुमारी देवी ने कहा कि 1969 में पडरौना के विधायक के तौर पर अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले सीपीएन सिंह ने क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए थे।

पंचानन मिश्रा ने कहा कि केंद्र की राजनीति में सक्रिय होने पर सीपीएन सिंह को वर्ष 1975 से 77 तक 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का अखिल भारतीय जनरल सेक्रेटरी बनाया गया था। श्रद्धांजलि सभा को व्यास ओझा सहित कई लोगों ने संबोधित किया। अंत में पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए सभी लोगों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर विजय सिंह, मनोज सिंह, नंदलाल चौहान, नवीज आलाम, समशेर मल्ल, प्रिंस प्रताप सिंह, मुकुंद भाष्कर, भूपेंद्र प्रताप सिंह, हर्ष प्रताप सिंह, अखलाक सहित कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed