{"_id":"68cb0c3c06d5b36aed025d33","slug":"former-principal-directed-to-vacate-residence-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-145520-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पूर्व प्रधानाचार्य को आवास खाली करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पूर्व प्रधानाचार्य को आवास खाली करने का निर्देश
Thu, 18 Sep 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
हाटा। क्षेत्र के एक विद्यालय में छात्र की हुई हत्या के बाद आरोपी पूर्व प्रधानाचार्य के आवास को लेकर अब तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। रिटायर्ड होने के बाद भी अपने रसूख के दम पर विद्यालय की संपत्ति को निजी उपयोग करने पर आखिरकार प्रबंध कमेटी ने क्यों चुप्पी साधे रखी।
घटना के खुलासे के बाद पुलिस ने पूर्व प्रधानाचार्य सहित चार लोगों को जेल भेज दिया है। वहीं सवाल यह भी है कि प्रधानाचार्य के रहते पूर्व प्रधानाचार्य विद्यालय आखिर कैसे व्यवस्था पर काबिज थे। छात्र के परिजन इस मामले पर जांच की मांग कर रहे हैं। अब डीआईओएस ने आवास खाली करने का निर्देश भी दिया है। हाटा के इस विद्यालय में कुल 60 छात्रों का नामांकन है। 24 छात्र वर्तमान में विद्यालय में रहकर पढ़ाई करते हैं। विद्यालय में चार शिक्षकों की तैनाती है। छात्र की मौत के आरोपी पूर्व प्रधानाचार्य के पिता विद्यालय परिसर में बने पुराने मंदिर के पुजारी थे। वे पुजारी रहने के दौरान यहां शादी कर अपना घर बसा लिए।
आरोपी मूल रूप से कहां के रहने वाले थे ये जानकारी स्कूल के आस पास के लोगों को भी नहीं है। पिता की मौत के बाद विद्यालय की संपत्ति पर एकतरफा कब्जा जमाए बैठे थे। आस पास के लोग और छात्र आरोपी को प्रबंधक के तौर पर जानते थे।जबकि वह सेवानिवृत हो चुका था। अब विद्यालय में ताला बंद है और पुलिस की तैनाती है। विद्यालय में देवरिया के एक छात्र की हत्या कर दी गई थी। बीते शुक्रवार को उसका शव स्कूल परिसर में सीढ़ी से बंधे एक फंदे में लटका मिला था।