फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Former MLA submitted memorandum to SDM

Kushinagar News: पूर्व विधायक ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 12 Dec 2023 12:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 12 Dec 2023 12:33 PM IST
विज्ञापन
Former MLA submitted memorandum to SDM
तमकुहीराज। पूर्व विधायक व कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ने सोमवार को सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। उन्होंने क्षेत्र में हुई आपराधिक घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए घटनाओं के पर्दाफाश की मांग की।
विज्ञापन

पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कानून व्यवस्था लचर होने से क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं कम होने के बजाए दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए तहसील क्षेत्र के बरवा पट्टी थाना के रामपुर बरहन टोला बकुलहवां निवासी मुकेश यादव की 29 नवंबर को हत्या और तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का शव गन्ने के खेत में मिलने की घटना का खुलासा करने की मांग की। उन्होंने चेताया कि यदि शीघ्र इन आपराधिक घटनाओं का पर्दाफाश नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed