फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Former MLA Bhulai Bhai awarded Padma Shri posthumously

Kushinagar News: पूर्व विधायक भुलई भाई को मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान

Wed, 28 May 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 28 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Former MLA Bhulai Bhai awarded Padma Shri posthumously
पडरौना। पूर्व विधायक श्रीनारायण उर्फ भुलई भाई को मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भुलई भाई के पौत्र अनूप चौधरी को पद्मश्री सम्मान प्रदान किया। पद्मश्री सम्मान ग्रहण करने लेने वाले अनूप गांव के प्रधान भी रह चुके हैं। भुलई भाई को उनकी ईमानदारी और निष्ठा के लिए पूर्व में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व सीएम पुरस्कृत कर चुके हैं। जिले के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र के पगार गांव निवासी श्रीनारायण उर्फ भुलई भाई का जन्म एक नवंबर वर्ष 1911 को हुआ।
विज्ञापन

अपने संघर्षों के बद पर दो बार विधायक रहे और सादगी के साथ जीवन बिताया। उनका निधन 31 अक्टूबर 2024 को हुआ। मंगलवार को पद्मश्री सम्मान ग्रहण करने के लिए भुलई भाई के पौत्र अनूप चौधरी और उनके छोटे भाई अनमोल राष्ट्रपति भवन गए थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों यह सम्मान अनूप चौधरी ने ग्रहण किया।
विज्ञापन

इस दौरान एक मेडल एक प्रशस्तिपत्र दिया गया। भुलई भाई जनसंघ के विचारधारा से प्रभावित होकर नौकरी छोड़ने के बाद राजनीति में कदम रखे। सम्मान मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, सांसद विजय कुमार दुबे, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़, अरुण सिंह, रामविलास पासवान, उमेश दूबे, देवकीनंदन अग्रवाल, पंकज पोद्दार, फतेहबहादुर दूबे, विवेकानंद पांडेय, हरिलाल कुशवाहा, रामदेव कुशवाहा आदि ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed