फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Former minister Radheshyam Singh who came to protest and arrested

धरना-प्रदर्शन करने पहुंचे पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह गिरफ्तार

Mon, 24 Oct 2022 04:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 04:45 PM IST
विज्ञापन
Former minister Radheshyam Singh who came to protest and arrested
कप्तानगंज तहसील परिसर से पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह को गिरफ्तार करके ले जाती पुलिस।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
धरना-प्रदर्शन करने पहुंचे पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह गिरफ्तार
विज्ञापन

कप्तानगंज (कुशीनगर)। गन्ना किसानों का कप्तानगंज चीनी मिल पर बकाया 44 करोड़ रुपये के भुगतान कराने की मांग करते हुए पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह सोमवार को तकरीबन साढ़े नौ बजे जैसे ही तहसील मुख्यालय पर पहुंचे, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी की जानकारी होते ही काफी संख्या में सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंच गए। कार्यकर्ताओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने पूर्व मंत्री को पहले पुलिस लाइंस और वहां से तरयासुजान थाने भेज दिया। मौके पर एडीएम और एएसपी भी मौजूद थे।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व मंत्री और किसान नेता राधेश्याम सिंह ने कार्यकर्ताओं व किसानों के साथ कप्तानगंज तहसील मुख्यालय पर सोमवार को पहुंचकर धरना शुरू कर दिया। यहां पहले से ही भारी संख्या में पुलिस तैनात थी। तकरीबन 15 मिनट के प्रयास के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। राधेश्याम सिंह ने कहा कि किसानों के बकाया गन्ना मूल्य के बारे पूर्व में प्रशासन को अवगत कराते हुए एसडीएम कप्तानगंज से धरना-प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी गई थी, लेकिन उन्होंने किसानों के बकाया भुगतान की न तो बात की और न ही अनुमति दी।
विज्ञापन

जैसे ही धरना-प्रदर्शन शुरू किया, 15 मिनट के अंदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पहले उन्हें पुलिस लाइंस ले गई, जहां से उन्हें तरयासुजान थाने पर भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि बिना अनुमति के धरना-प्रदर्शन चल रहा था। इस लिए पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह और सपा के जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया गया। एडीएम देवी दयाल वर्मा ने कहा कि किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान और अगले पेराई सत्र में चीनी मिल चलाने को लेकर चीनी मिल की प्रबंध समिति से बात हुई है।

एक सप्ताह का समय लिया है। किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान और चीनी मिल को चलाने के लिए मिल को भी नोटिस भेजी जाएगी। इस दौरान एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव, सीओ पीयूषकांत राय, तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय, कप्तानगंज थाने के अलावा जटहां बाजार, कुबेरस्थान और सेवरही थाने की पुलिस सहित एक प्लाटून पीएसी तैनात की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed