फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Former District Panchayat member along with his family staged a protest in the Tehsil premises

Kushinagar News: पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने परिवार के साथ तहसील परिसर में दिया धरना

Wed, 13 Sep 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 13 Sep 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Former District Panchayat member along with his family staged a protest in the Tehsil premises
तमकुहीराज। लोगों की कमाई लेकर चंपत हुईं निजी कंपनियों के विरोध में पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंगलवार को परिवार के साथ तहसील में धरने पर बैठ गए। वे लोगों की जमा धनराशि का एकमुश्त भुगतान कराने की मांग कर रहे हैं, जबकि सरकार की ओर से किस्त में दस-दस हजार रुपये का भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

तमकुहीराज तहसील में पत्नी भगवती देवी और बेटा सूरज प्रकाश तिवारी के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे जगदीशपुर निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामाधार तिवारी का कहना है कि निजी कंपनियों ने लोगों को सब्जबाग दिखाकर उनके रुपये जमा कराए हैं। शर्तों के अनुसार, समय पूरा होने के बाद भुगतान करने के बजाए कंपनियां लापता हो गईं। कुछ कंपनियों पर सरकार की ओर से शिकंजा कसा गया है। इसके बावजूद भुगतान नहीं हो रहा है। कुशीनगर जिले से करोड़ों रुपये हड़पने वाली निजी कंपनियों से एकमुश्त भुगतान कराया जाए। रुपये नहीं मिलने के कारण कई लोगों की हार्टअटैक से मौत हो चुकी है और कई परिवार बिखर चुके हैं। उन्होंने मांग पूरी होने तक धरना जारी रखने की चेेतावनी दी। इसकी प्रतिलिपि रजिस्टर्ड डाक से मुख्य न्यायाधीश, प्रधानमंत्री, मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष, सहकारिता मंत्री और सीएम को भेजी है।
विज्ञापन

तमकुहीराज के एसडीएम विकास चंद ने बताया कि बगैर अनुमति पूर्व जिला पंचायत सदस्य परिवार के साथ परिसर में धरना दे रहे हैं। इस मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed