{"_id":"645fefb7b00373ff42048e8e","slug":"forgery-case-in-passport-office-kushinagar-news-c-7-1-164598-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पासपोर्ट कार्यालय के नाम पर ठग लिए एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पासपोर्ट कार्यालय के नाम पर ठग लिए एक लाख रुपये
Sun, 14 May 2023 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 14 May 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के अहलादपुर गांव के निवासी एक युवक से साइबर ठगों ने पासपोर्ट ऑफिस लखनऊ के नाम से फर्जी फोन कर एक लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित को शक तब हुआ, जब साइबर ठगों ने उससे एक लाख ठगने के बाद फिर 50 हजार की डिमांड की। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
अहलादपुर गांव के निवासी जमशेद आलम ने प्रार्थनापत्र में बताया है कि दस मई को उनके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि मैं पासपोर्ट ऑफिस लखनऊ से बोल रहा हूं। आपका पासपोर्ट कूरियर आया है। उसमें पिनकोड और पता गलत है। फोन करने वाले ने बताया कि आप अपना सही पता भेजिए। इसके लिए पांच हजार रुपये लगेंगे।
पीड़ित का कहना है कि फोन करने वाले नंबर से कुछ देर बाद पीड़ित के मोबाइल पर व्हाट्सप मैसेज कर एक लिंक भेजा गया। उस पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया लिखा गया था। उस लिंक पर पांच हजार रुपये भेज दिया।
विज्ञापन
उसके तत्काल बाद वह लिंक डिलीट हो गया। फिर अगले दिन 11 मई को दोपहर बारह बजे तीन बार में 11 रुपये, 49,990 व 49,999 रुपये कुल मिलाकर एक लाख रुपये खाते से कट गए।
इसकी जानकारी होते ही पीड़ित ने उस नंबर पर फोन कर जब इसकी जानकारी ली तो उससे कहा गया कि 24 घंटे के अंदर रुपये वापस हो जाएंगे। यह कहते हुए फोन काट दिया। उसके बाद कुछ जवाब नहीं दिया। पीड़ित का आरोप है कि अब भी बार-बार उसी नंबर से फोन आ रहा है और फोन करने वाला फोन करके 50 हजार रुपये की मांग कर रहा है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देते हुए मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की है।