{"_id":"66da393ee16e735c04093c44","slug":"forest-department-recovered-teak-wood-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-122683-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: वन विभाग ने बरामद की सागौन की लकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: वन विभाग ने बरामद की सागौन की लकड़ी
Fri, 06 Sep 2024 04:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 06 Sep 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
बोदरवार। बोदरवार बाजार में एक व्यक्ति के घर के पीछे छिपाकर रखी गई सागौन की लकड़ी को वन विभाग की टीम ने बरामद कर लिया। विभागीय कार्रवाई करते हुए लकड़ी को जब्त कर लिया गया।
बृहस्पतिवार को बोदरवार बाजार में वन विभाग की टीम ने सागौन के पेड़ों की अवैध कटान की सूचना पर जांच करने पहुंची। यहां सागौन के कटान की पुष्टि होने के बाद टीम ने हरिमोहन सैनी के खिलाफ केस दर्ज कर लकड़ी को कब्जे में ले लिया। इसके बाद रेंजर हाटा अमित श्रीवास्तव के निर्देश पर वन दरोगा वीके सिंह व वन रक्षक शंभू राजभर ने हरिमोहन सैनी के घर के पीछे पहुंच तलाशी ली तो सागौन के दो पेड़ ट्राली व ईंट के नीचे छुपाए हुए मिले। वनकर्मियों ने ईंट व ट्राली को हटवाकर सागौन के बोटे को कब्जे में लेकर जब्त कर लिया। वन रेंजर अमित श्रीवास्तव ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति की शिकायत पर अवैध रूप से काटे गए सागौन के पेड़ व बोटे को बरामद कियागया है। लकड़ी को जब्त करते हुए संबंधित के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।