फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Forest department combing Madanpur Sukrauli, footprints of wild cat found during investigation

Kushinagar News: मदनपुर सुकरौली में वन विभाग की कांबिंग जारी, जांच में जंगली बिल्ली के मिले पदचिन्ह

Sat, 06 Dec 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 06 Dec 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Forest department combing Madanpur Sukrauli, footprints of wild cat found during investigation
खड्डा। थाना क्षेत्र के मदनपुर सुकरौली गांव के सरेह में बृहस्पतिवार की देर शाम एक हिंसक जानवर ने बकरी का शिकार कर लिया। खड्डा रेंजर की अगुवाई में नौ सदस्यीय टीम कांबिंग कर रही है। जांच टीम ने बताया कि पदचिन्ह के आधार पर जानवर के लैपर्ड कैट या जंगल कैट होना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

मदनपुर सुकरौली गांव की फूलवंती देवी व राहुल बकरी चराने गए थे। लौटते समय तेंदुआ की तरह दिखने वाले जानवर ने बकरी को मार डाला था। इस घटना के बाद गांव के लोगों में भय का माहौल है। लोग दो तेंदुआ की मौजूदगी बता रहे थे। रेंजर खड्डा की अगुवाई में नौ सदस्यीय वन विभाग की टीम शुक्रवार को पुनः घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन

जांच टीम ने फूलवंती देवी से घटना की जानकारी ली। इसके बाद मृत बकरी का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेंजर की अगुवाई वाली टीम कांबिंग के दौरान पदचिह्न की खोज की। उन्हें जो पदचिह्न मिला उसका परिक्षण किया गया जो तेंदुआ के पदचिह्न से मेल नहीं खा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग पदचिह्न वाले जानवर को लैपर्ड कैट या जंगल कैट होने की संभावना जता रहा है। जांच टीम ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनय सिंह व अन्य ग्रामीणों से वार्ता कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed