{"_id":"673a5849738dc50fcc075886","slug":"forest-department-combed-and-alerted-in-search-of-leopard-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-126612-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तेंदुए की तलाश में वन विभाग ने कांबिंग कर किया सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तेंदुए की तलाश में वन विभाग ने कांबिंग कर किया सतर्क
Mon, 18 Nov 2024 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 18 Nov 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा में 15 दिन बाद भी तेंदुआ पकड़ा में नहीं आया। अब भी गांव वालों में दहशत है। हालांकि, रोस्टर के हिसाब से वनकर्मियों की गांव में ड्यूटी लगाई गई है।
रविवार की शाम को वन विभाग के सहायक वन रक्षक अधिकारी सत्येंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और ग्राम प्रधान के साथ कांबिंग की। वनकर्मियों की ड्यूटी की जांच की और लोगों से सतर्क रहने की अपील की। गांव वालों ने बताया कि शनिवार को खेत में तेंदुआ दिखाई दिया था।
जटहा गांव के आसपास तेंदुआ की चहलकदमी दिख रही है। वन विभाग की ओर से तेंदुआ को पकड़ने में किए गए सभी उपाय अभी तक काम नहीं किया है। डीएफओ के निर्देश पर 24 घंटे वन कर्मियों की तैनाती भी गांव में कर दी गई है। बावजूद इसके अभी तक तेंदुआ पकड़ से दूर है। रविवार की शाम को वन विभाग के सहायक वन संरक्षक अधिकारी सत्येंद्र सिंह, वरिष्ठ वन दरोगा रामध्यान पांडेय गांव में पहुंचे और ग्राम प्रधान मोहन कुशवाहा को साथ लेकर खेतों में काबिंग किए। सहायक वन संरक्षक अधिकारी सत्येंद्र सिंह से गांव वालों ने बताया कि शनिवार को फिर तेंदुआ दिखा था। गांव के लोगों को वन विभाग की टीम अकेले खेतों के तरफ नहीं जाने की हिदायत दिया और जानवरों को सुरक्षित ठिकानों पर रखने को कहा।