फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   for rakshabandhan shops decorated

सजी रहीं राखियों और मिठाइयों की दुकानें

Wed, 17 Aug 2016 11:42 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Wed, 17 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
for rakshabandhan shops decorated
त्याोहार - फोटो : santosh verma
पडरौना। रक्षाबंधन के अवसर पर राखी और मिठाइयों के लिए बुधवार को बाजार में काफी चहल-पहल रही। पडरौना नगर के सभी चौक-चौराहों और बाजार में दुकानें लगी रहीं, जहां लोगों ने इस त्योहार के निमित्त सामग्री खरीदी।
विज्ञापन


पडरौना नगर के कसया रोड, सुभाष चौक, कोतवाली रोड, रामकोला रोड, धर्मशाला रोड, मेन बाजार, जटहां रोड, गुदरी बाजार, कसेरा टोली रोड, कठकुइयां रोड, छावनी सहित कई स्थानों पर राखी और मिठाइयों की दुकानें लगी रहीं, जहां लोग इन सामग्रियों की खरीदारी की। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपने प्रतिष्ठानों को विशेष प्रकार से सजा रखा था। दिन भर इन दुकानों ग्राहकों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाए जाने वाले रक्षाबंधन को लेकर बुधवार को बहनों ने राखियों की खरीददारी की। इसे लेकर राखियों की दुकानों पर पूरे दिन चहल-पहल बनी रही। तमकुहीरोड, तमकुहीराज, सलेमगढ़, तरयासुजान, भुलिया बाजार, पिपराघाट, जंगलीपट्टी, राजपुर, दोमाठ, लतवाचट्टी, बहादुरपुर सहित अन्य सभी क्षेत्रों में इस त्योहार को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। रक्षाबंधन के महत्व की चर्चा करते हुए पं. संतोष पाठक और पं. अंजनी तिवारी कहते हैं कि यह त्योहार सदियों से भाई-बहन के अटूट प्रेम एवं सामाजिक सौहार्द का प्रतीक रहा है। पं. नागेंद्रनाथ द्विवेदी के अनुसार श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि इस साल बृहस्पतिवार को है और उसके पुण्यकाल में भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधना विशेष फ लदायी होगा। इस दिन बहनें अपने भाई के कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना करती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed