{"_id":"5783d6984f1c1b027d13d957","slug":"for-overbridge-need-oly-noc","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरब्रिज को बस एनओसी का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरब्रिज को बस एनओसी का इंतजार
kushinagar
Updated Mon, 11 Jul 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर रेलवे स्टेशन की पटरी पर बुधवार शाम गिरा जर्जर फुट ओवरब्रिज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। यहां आने वाले लोगों को ट्रेनों के आवागमन के दौरान अब घंटों इंतजार और जाम में परेशान नहीं होना पड़ेगा। पडरौना नगर में रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर ओवरब्रिज के निर्माण की मंजूरी मिल गई है। एनएच पर बनने वाले इस ओवरब्रिज के लिए लोक निर्माण विभाग गोरखपुर को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद लोक निर्माण विभाग ने एनओसी के लिए डीएम को पत्र भेजा है। यह प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए हरी झंडी मिल जाएगी। जनपद में एनएच से गुजरने वाली किसी रेलवे क्रॉसिंग पर यह पहला ओवरब्रिज होगा।
कप्तानगंज-थावें रेलखंड पर 169 रेलवे क्रॉसिंग हैं, जहां ट्रेनों के आने-जाने के समय यात्रियों को हर दिन घंटों परेशान होना पड़ता है। यह स्थिति तब से है, जब यह रेलखंड मीटर गेज का हुआ करता था। आमान परिवर्तन के बाद भी इन रेलवे क्रॉसिंग पर यात्रियों की परेशानी में कोई कमी नहीं आई। पडरौना जनपद मुख्यालय होने के कारण सबसे अधिक दिक्कत यहां की सभी रेलवे क्रॉसिंग पर होती है। यही वजह है कि पडरौना में रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर ओवरब्रिज की मांग वर्षों से होती रही। इसके लिए कई बार धरना-प्रदर्शन भी हुआ।
बहरहाल, अब इस समस्या से निजात मिलने के दिन करीब आ गए हैं। ओवरब्रिज के निर्माण की खातिर सर्वे सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-28बी के किलोमीटर-150 पर रेलवे के लेवल क्रासिंग संख्या-72/बी. के ऊपर पडरौना नगर के बावली चौक के निकट इसकी मंजूरी मिल गई है। लोक निर्माण विभाग गोरखपुर के कार्य अधीक्षक ने डीएम को इससे अवगत कराते हुए एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) जारी करने का आग्रह किया है।