{"_id":"674101a0b99831bb6c0bd4e4","slug":"football-siwan-team-in-semi-finals-after-defeating-deoria-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-126907-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाॅल : देवरिया को हराकर सिवान की टीम सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाॅल : देवरिया को हराकर सिवान की टीम सेमीफाइनल में
Sat, 23 Nov 2024 03:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 23 Nov 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
बनकटा बाजार। ब्लॉक के नकटहा मिश्र में उद्भव त्रिपाठी के जन्मोत्सव पर सात दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुक्रवार को चौथे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में देवरिया को 4-0 से पराजित कर सिवान की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई। सिवान की नाइजीरिया खिलाड़ी मोहमद फैसल को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
अशोक विद्या पीठ इंटर कॉलेज नकटहा मिश्र के खेल परिसर में शुक्रवार दोपहर 2 बजे से प्रतियोगिता शुरू हुई। शुरू से ही देवरिया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन, पहले हाॅफ तक कोई टीम गोल नहीं कर सकी।
मध्यांतर के बाद सिवान के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच के अंतिम 30 मिनट शेष रहते लगातार 4 गोल कर अजेय बढ़त बना ली। देवरिया की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। इस तरह से सिवान की विजयी घोषित हुई।
विज्ञापन
प्रतियोगिता शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रेम सागर मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रबंधक उद्भव त्रिपाठी, अध्यक्ष शंभू शरण सिंह, नवी रसूल साहब, संयोजक नीतेश पांडेय, प्रधानाचार्य कश्यप कुमार, विश्वनाथ पांडेय, कमलेश मिश्र, त्रिलोकी नाथ मिश्र, तूफानी प्रसाद, संजय मिश्र आदि ने विजेता खिलाडियों को पुरस्कृत किया। मकदूद खान ने निर्णायक की भूमिका निभाई। जबकि मेहराब खान, अब्दुल रब ने कमेंट्री की।