{"_id":"69baf48a0d9b255ca3075ad7","slug":"football-padrauna-defeated-bhadohi-3-0-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-156581-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल : पडराैना ने भदोही को 3-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल : पडराैना ने भदोही को 3-0 से हराया
Thu, 19 Mar 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम में चल रहे ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर वर्ग पुरुष फुटबाॅल प्रतियोगिता के तीसरे दिन कुल टीमों के बीच पांच मुकाबले हुए। भदोही और पडरौना के बीत पहला मैच खेला गया, जिसमें 3-0 से पडरौना की टीम विजयी रही।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला सूचना अधिकारी मनीष कुमार, जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार व क्रीडाधिकारी रवि कुमार निषाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके शुरू हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भदोही व पडरौना के बीत पहला मैच खेला गया, जिसमें 3-0 से पडरौना की टीम विजेता रही।
इसके बाद हुई देवरिया व गोरखपुर के बीच खेले गए मैच में 3-0 से देवरिया विजयी घोषित हुई। इसी तरह तीसरा मैच मऊ बनाम आजमगढ़ के बीच खेला गया, जिसमें 0-1 से आजमगढ़ विजेता रही।
विज्ञापन
चौथा मैच मिर्जापुर बनाम गाजीपुर के बीच खेला गया, जिसमें 4-0 से मिर्जापुर विजयी रही। पांचवां मैच देवरिया बनाम महराजगंज के मध्य खेला गया, जिसमें 2-1 देवरिया विजेता घोषित हुई। क्रीडाधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। इनमें कुशीनगर बनाम महराजगंज और मिर्जापुर बनाम देवरिया के बीच सेमीफाइनल मुकाबला होगा।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका वीएस पांडेय, मनोज तिवारी, हीरालाल निषाद, तुलसी कुमार, मुस्किम अली, मुकेश गुप्ता, इशांत कुमार, अजय यादव, संजय पटेल, धीरज पटेल, अशोक सिंह व संजय रावत आदि ने निभाई।