{"_id":"69bdbee47cdf182eaa042964","slug":"football-kushinagar-team-emerges-victorious-4-0-in-tiebreaker-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-156715-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल : टाईब्रेकर में 4-0 से विजेता बनी कुशीनगर की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल : टाईब्रेकर में 4-0 से विजेता बनी कुशीनगर की टीम
Sat, 21 Mar 2026 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 21 Mar 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिला स्टेडियम में ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर वर्ग पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें टाई ब्रेकर का सहारा लेकर कुशीनगर की टीम ने मिर्जापुर की टीम को पराजित कर विजेता घोषित हुई। वहीं, दोपहर बाद प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता शुरू हुई।
बिहार मधुबनी के ब्लॉक प्रमुख विक्रम सिंह चंदेल और फुटबाल संघ के अध्यक्ष अजय लोडिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच शुरू कराया।
ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर वर्ग पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मिर्जापुर बनाम कुशीनगर के बीच खेला गया। राहुल यादव (मिर्जापुर की टीम) ने 14वें मिनट में गोल दागा। मैच के 24वें मिनट में गोलू (कुशीनगर) ने गोल कर मैच को रोमांचक बना दिया।
एक-दूसरे पर बढ़त बनाने के लिए दोनों टीम के खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया, लेकिन खेल समाप्ति तक कोई भी टीम बढ़त नहीं ले सकी। अंत में हार जीत का निर्णय टाई ब्रेकर से लिया गया। कुशीनगर की टीम 0-4 विजेता घोषित होकर फाइनल ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन
इसके बाद स्टेडियम में ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर वर्ग पुरुष हॉकी प्रतियोगिता शुरू हुई। मैच में संजय रावत, वीएस पांडेय, मनोज तिवारी, हीरालाल निषाद, तुलसी कुमार ने निर्णयक की भूमिका निभाई। अंत में क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान शत्रुधन प्रताप शाही, एलबी सिंह, पीयूष पांडेय, मुस्किम अली, मुकेश गुप्ता, इशांत कुमार, अजय यादव, संजय पटेल, धीरज पटेल, अशोक सिंह, परवेज अख्तर, वृजेश यादव, बिट्टू पासवान, अनुराग यादव, अमित कुमार, शशीकांत चैहान, मंगेशचंद्र, मेराज अहमद आदि मौजूद रहे।