फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Football Competition: Chhapra defeated Bansgaon 1-0

फुटबॉल प्रतियोगिता : छपरा ने बांसगांव को 1-0 से दी शिकस्त

Fri, 30 Jan 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 30 Jan 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Football Competition: Chhapra defeated Bansgaon 1-0
सीताराम चौराहा। तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के शनीचरी फील्ड में संजय क्लब के तत्वावधान में आयोजित 48 वीं संजय कप ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत गुरुवार को खेले गए मुकाबले में चौधरी इलेवन छपरा ने अखंड इलेवन बांसगांव गोरखपुर को 1-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में पहुंच गई। दोनों टीमों में शुरु से ही तेज व प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबला रहा।
विज्ञापन

मैच के दौरान 43 वें मिनट में चौधरी इलेवन के प्रिंस ने शॉट से गोल दागकर टीम को 1-0 से बढ़त बना ली। इस एक गोल के बाद छपरा की टीम रक्षात्मक तरीके से खेला वहीं,अखंड इलेवन बांसगांव की टीम ने गोल बराबर करने के लिए कई बार कोशिश किए। इससे छपरा के डिफेंस और गोलकीपर के प्रदर्शन के सामने कोई मौका नहीं मिल सका। इससे खेल में निर्धारित समय तक स्कोर 1-0 ही रह गया।
विज्ञापन

इसके पूर्व अनिरुद्ध उर्फ रामसकल यादव व रुपेश पाल ने खिलाड़ियों से परिचय हासिल कर मैच का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया। चल रही प्रतियोगिता की प्रशंसा भी किया। रेफरी की भूमिका खुर्शेद आलम ने निभाई। इस मौकेपर ज्ञानप्रकाश, प्रभात मिश्र, प्रिंस शुक्ल, सोनू कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed