फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Food street hub will be built in Kasya... small shopkeepers will get a permanent place

Kushinagar News: कसया में बनेगा फूड स्ट्रीट हब...छोटे दुकानदारों को मिलेगा स्थायी ठिकाना

Sat, 23 Aug 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 23 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Food street hub will be built in Kasya... small shopkeepers will get a permanent place
कसया के इसी पडरौना मार्ग के किनारे बनेगा क्लीन फूड स्ट्रीट हब। संवाद     
कसया। नगर में क्लीन फूड स्ट्रीट हब बनाया जाएगा। इससे कस्बे को जाम से निजात मिलेगी। आलम है कि सड़क के किनारे बेतरतीब दुकानें लगती हैं, इसकी वजह से जाम की समस्या बनी रहती है। हाईवे से सटा कस्बा होने के कारण इधर से गुजरने वाले राहगीरों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन की ओर से इससे निजात दिलाने और कस्बे के लोगों को सहूलियत के लिए पडरौना रोड पर क्लीन फूड स्ट्रीट हब बनाने का निर्णय लिया गया है। इसका पूरा खाका तैयार कर लिया गया है, बाजार की अस्थाई दुकानों को स्थाई जगह मिलेगी। करीब 48 लाख रुपये नगर पालिका की ओर से खर्च किया जाएगा। नगरपालिका परिषद कुशीनगर, पडरौना रोड पर क्लीन फूड स्ट्रीट हब (क्यूओस्क) का निर्माण कराएगी।
विज्ञापन

इससे नगर के छोटे दुकानों और ठेले खोमचे वालों को स्थायी जमीन भी दुकान लगाने के लिए मिलेगा। कस्बे के देवरिया रोड, सपहा रोड, तहसील रोड पर हर रोज जाम लगता है। राहगीरों को जाम से जूझना पड़ता है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस के अलावा अतिरिक्त होमगार्डों की ड्यूटी भी लगाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम से निजात दिलाने के लिए पूर्व में भी नगर पालिका की ओर से कई बार योजना बनाई गई थी, लेकिन सफल नहीं हुई। इस पर नगर पालिका प्रशासन सड़क के किनारे लगने वाले अस्थायी दुकानों को हटाने का निर्णय लिया है। इन दुकानों को पडरौना रोड के किनारे जगह देगा और दुकानें लगेंगी। इससे कस्बे में सुंदरता जहां बढ़ेगी वहीं कस्बे के लोगों को शाम को लजीज व्यंजनों के लिए हाईवे उस पार कुशीनगर नहीं जाना पड़ेगा। जल्द ही क्लीन फूड स्ट्रीट हब मूर्त रूप लेगा, नगर पालिका की ओर से चल रही तैयारी अंतिम चरण में हैं। इससे कस्बे के छोटे व्यवसाईयों को रोजगार के अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed