{"_id":"60451ad18ebc3ee6526ff873","slug":"food-safety-department-will-be-connected-with-gps-capacity-will-increase-kushinagar-news-gkp387487162","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा विभाग जुड़ेगा जीपीएस से, बढ़ेगी क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा विभाग जुड़ेगा जीपीएस से, बढ़ेगी क्षमता
विज्ञापन

- सभी एफएसओ को मिलेगा जीपीएसयुक्त जैकेट, स्टाइलिस बैग और टैबलेट
- तेल की गुुणवत्ता जांचने के लिए फ्राइंग ऑयल मशीन मिली
पडरौना (कुशीनगर)। भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण भारत सरकार (एफएसएसएआई) ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को और भी बेहतर और चुस्त बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से लिए गए सैंपल खराब न हों, इसलिए कलेक्ट्रेट में तीन मोबाइल फ्रीजर यूनिट और सात पोर्टेबल चील्ड बॉक्स मिले हैं। इसके अलावा जले तेल की गुणवत्ता जांचने के लिए एक फ्राइंग ऑयल मीटर यूनिट आ गई है। तहसील मुख्यालयों के लिए तैनात सभी छह एफएसओ को जल्द ही जीपीएसयुक्त जैकेट दिया जाएगा, जिससे उनकी लोकेशन हायर अथॉरिटी को हर समय मिलती रहेगी। सभी एफएसओ को एक-एक टेबलेट और स्टाइलिश बैग भी दिए जाएंगे।
जनपद के लोगों को स्वच्छ और ताजा खाद्य वस्तुएं मिलें, इसके लिए एफएसएसएआई की तरफ से नए-नए प्रबंध किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को अपग्रेड किया जा रहा है। जांच के लिए व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूनों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने तथा प्रयोगशाला तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए संसाधन मिल गए हैं। विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को भी जीपीएस सिस्टम से लैस करने के साथ अन्य इंतजाम किए जा रहे हैं।
सुविधाजनक होगा सैंपल मैनेजमेंट सिस्टम
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के जिम्मे फ्रोजन फ्रूट्स जैसे मटर, मीट, फल (जिन्हें फ्रीज में सुरक्षित रखने की आवश्यकता हो), मिठाइयां, ब्रेकरी, किराना, पान-मसाला, पानी सहित अन्य खाद्य वस्तुओं का सैंपल रखने के लिए तीन मोबाइल फ्रीजर यूनिट मिल गईं हैं। चूंकि यहां से सैंपल क्षेत्रीय खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला आगरा भेजे जाते हैं। प्रतिष्ठानों से सैंपल लाते समय रास्ते में खराब न हों, इसके लिए सात पोर्टेबल चील्ड बॉक्सेस भी मिले हैं। इनमें सैंपल रखकर गाड़ी से कार्यालय लाया जा सकता है। उन्हें गाड़ी की बैट्री से चार्ज भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
फ्राइंग ऑयल मशीन करेगी तेल की जांच
खाद्य सुरक्षा विभाग को एक फ्राइंग ऑयल मशीन मिली है। इसकी विशेषता यह है कि समोसे, पकौड़े, बर्गर तथा अन्य खाद्य वस्तुएं जिस तेल में तली जाती हैं, उस तेल की गुणवत्ता जांची जा सकती है। इसकी गुणवत्ता मॉनिटर पर एसिड वैल्यू में प्रदर्शित होगी। यदि 24 एसिड वैल्यू से गुणवत्ता कम होगी तो वह तेज हानिकारक होगा।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को एफएसएसएआई की तरफ से संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। फ्रोजन फ्रूट्स रखने के लिए तीन मोबाइल फ्रीजर यूनिट मिली हैं। इसमें दो बड़ी और एक छोटी है। सैंपल इकट्ठा करने के लिए सात पोर्टेबल चील्ड बॉक्स मिले हैं, जो प्रत्येक एफएसओ के पास होगा। सभी एफएसओ को जीपीएसयुक्त जैकेट, स्टाइलिश बैग और टेबलेट दिए जाएंगे। इसके लिए एफएसएसएआई की तरफ से ऑडर्र हो गया है। इन सुविधाओं के उपलब्ध होने से कार्य सुविधाजनक होगा। तेल की गुणवत्ता परखने के लिए फ्राइंग ऑयल मशीन मिली है, जिससे हानिकारक तेल की पहचान की जा सकेगी। क्योंकि ऐसे तेल में तली खाद्य वस्तुओं का सेवन करने से हाजमा खराब होता है। डी हाइड्रेशन, लीवर में खराबी सहित कई तरह स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होती है।
मानिक चंद्र सिंह, अभिहित अधिकारी
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग