फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Food department raids on complaint of adulterated jaggery, takes four samples

Kushinagar News: मिलावटी गुड़ की शिकायत पर खाद्य विभाग का छापा, चार नमूने लिए

Sat, 22 Aug 2026 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 22 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Food department raids on complaint of adulterated jaggery, takes four samples
कुशीनगर। जिले में मिलावटी गुड़ के निर्माण और बिक्री की शिकायतों के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर विभागीय टीम ने शुक्रवार को गुड़ निर्माण करने वाले प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कमियां मिलने पर संबंधित खाद्य कारोबारियों को सुधार नोटिस जारी किए गए। वहीं, मिलावट की आशंका में चार स्थानों से गुड़ और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए।
विज्ञापन


विभागीय टीम ने गोडरिया बाजार निवासी अनिरुद्ध गुप्ता के प्रतिष्ठान से गुड़ का नमूना लिया। इसके अलावा बसहिया बनबीरपुर निवासी अनुल्लाह के यहां से गुड़ और चीनी, जंगल बनवीरपुर निवासी आशिक रावत के यहां से गुड़ तथा जरार, जटहा बाजार निवासी नवीन कुमार गुप्ता के प्रतिष्ठान से गुड़ का नमूना लिया गया। विभाग के अनुसार सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि नमूनों में मिलावट या खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित खाद्य कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुड़ कारोबारियों को स्वच्छता, हाइजीन और खाद्य सुरक्षा के निर्धारित मानकों की जानकारी दी। कारोबारियों को निर्माण और बिक्री के दौरान निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II प्रदीप कुमार राय ने बताया कि जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। खाद्य पदार्थों में मिलावट या निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed