फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fog stopped the movement of trains, Saptakranti Superfast was delayed by six hours and Satyagraha by two hours.

Kushinagar News: कोहरे ने रोकी ट्रेनों की चाल, सप्तक्रांति सुपरफास्ट छह घंटे और सत्याग्रह दो घंटे लेट

Tue, 09 Jan 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 09 Jan 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Fog stopped the movement of trains, Saptakranti Superfast was delayed by six hours and Satyagraha by two hours.
कप्तानगंज। सोमवार को मौसम खराब होने के कारण सभी ट्रेनें विलंब से चलीं। दिल्ली से मुजफ्फरपुर जाने वाली सप्तक्रांति सुपरफास्ट छह घंटे, दिल्ली से रक्सौल जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस दो घंटे और कामख्या से वैष्णो देवी जाने वाली कामाख्या कटरा एक्सप्रेस एक घंटा बीस मिनट विलंब से कप्तानगंज रेलवे जंक्शन पर पहुंची। इस रूट से गुजरने वाली छह से अधिक ट्रेनें सोमवार को विलंब से पहुंचीं, जिसके चलते यात्री प्लेटफार्म पर घंटों परेशान नजर आए।
विज्ञापन

कप्तानगंज रेलवे जंक्शन होने के कारण यहां से गोरखपुर, नरकटियागंज और थावे रूट की ट्रेनों का संचालन होता है। इसके साथ साथ दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, मुजफ्फरपुर, लखनऊ, कानपुर, कोटा, जम्मूतवी सहित अन्य शहरों के लिए भी ट्रेनों का संचालन होता है, लेकिन कोहरे के चलते लंबी दूरी की ट्रेनें कप्तानगंज जंक्शन पर विलंब से पहुंचीं। इसके चलते यात्रियों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। यात्रियों को इलाज, पढ़ाई, व्यवसाय, नौकरी आदि पर जाने में देरी होने से परेशानियों से जूझना पड़ा। कुछ लोग ट्रेनों के विलंब होने के कारण सड़क रास्ते से अपने गंतव्य को जाने को विवश दिखे। कुछ यात्री रेलवे स्टेशन के अंदर बाहर टहलकर समय गुजारते रहे।
विज्ञापन

00

कामाख्या-कटरा एक्सप्रेस से जालंधर जाना है। कन्फर्म टिकट नहीं है और ट्रेन अधिक बिलंब होने के कारण यात्रा करने में अधिक कठिनाई होगी। ठंड अधिक पड़ भी रही है। -महेंद्र चौहान, निवासी पिपरा माफी।
विज्ञापन
विज्ञापन


00000

सत्याग्रह एक्सप्रेस से कप्तानगंज से नरकटियागंज जाना है। ट्रेन अधिक विलंब होने के कारण प्लेटफार्म से अंदर और बाहर टहलकर समय बिता रहा हूं। -मोहन, निवासी नरकटियागंज

00

ये ट्रेनें विलंब से पहुंचीं
- 12558 सप्तक्रांति सुपरफास्ट, जो दिल्ली से मुजफ्फरपुर को जाती है, वह अपने निर्धारित समय 4.38 बजे से छह घंटे विलंब से कप्तानगंज पहुंची।
- 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस, जो दिल्ली से रक्सौल को जाती है, वह अपने निर्धारित समय 11.25 बजे से दो घंटे 14 मिनट विलंब से पहुंची।

- 19037 अवध एक्सप्रेस, जो बांद्रा से बरौनी को जाती है, वह अपने निर्धारित समय 12.20 बजे से एक घंटा 40 मिनट विलंब से पहुंची।

- 05096 सवारी गाड़ी, जो गोरखपुर से नरकटियागंज को जाती है, वह अपने निर्धारित समय 8.20 बजे से 15 मिनट विलंब से पहुंची।

- 05497 सवारी गाड़ी, जो नरकटियागंज से गोरखपुर को जाती है, वह अपने निर्धारित समय 8.45 बजे से 35 मिनट विलंब से पहुंची।
- 5153 सवारी गाड़ी, जो सिवान से गोरखपुर को जाती है, वह अपने निर्धारित समय 11.25 बजे से दस मिनट विलंब से पहुंची।
- 15655 कामाख्या-कटरा एक्सप्रेस, जो कामाख्या से वैष्णो देवी तक जाती है, वह अपने निर्धारित समय 12.40 बजे से एक घंटा 20 मिनट विलंब से पहुंची।
ट्रेनों की संख्या छह से घटकर हुई दो, यात्रियों की बढ़ी परेशानी



कुशीनगर। रेलवे ने कप्तानगंज-थावे रेलखंड पर भी ट्रेनों की संख्या घटा दी है। इस रूट पर पहले जहां छह जोड़ी ट्रेनें चलती थीं, वह पिछले महीने से घटकर दो जोड़ी पर आ गई है। इस वजह से बिहार से कुशीनगर होते हुए गोरखपुर और लखनऊ तक की यात्रा करने वाले यात्रियों को जाड़े में अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


मौजूदा समय में कप्तानगंज-थावे रूट पर सिवान-नकहां जंगल और छपरा-सिवान-थावे होते हुए कप्तानगंज तक जाने वाली सवारी गाड़ी का संचालन हो रहा है। इस रूट पर नियमित चलने वाली गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस छह जनवरी से 15 जनवरी तक बंद है। नकहा जंगल से सिवान व थावे से कप्तानगंज तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन आठ दिसंबर से 29 फरवरी तक के लिए बंद है। इसके अलावा नियमित चलने वाली गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन सात दिन से घटाकर तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed