{"_id":"6952dc292c68863abc08f2ef","slug":"fog-slowed-down-the-trains-and-several-trains-arrived-late-in-kaptanganj-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-151658-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, कप्तानगंज में देर से पहुंचीं कई गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, कप्तानगंज में देर से पहुंचीं कई गाड़ियां
Tue, 30 Dec 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग के कप्तानगंज रेलवे जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों की गति कोहरे ने धीमी कर दी है। इस रेल मार्ग पर संचालित लंबी दूरी की ट्रेन अपने निर्धारित समय से विलंब चल रही हैं। सोमवार को चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस चार घंटे, सप्तक्रांति सुपर फास्ट 1:30 घंटे और श्री वैष्णो देवी कामख्या एक्सप्रेस तीन विलंब से पहुंची। इससे यात्रियों को कड़ाके की ठंड में लोगों परेशानी उठानी पड़ी।
गोरखपुर-नरकटियागंज और कप्तानगंज-थावे रूट से होकर गुजरने वाली सप्तक्रांति सुपर फास्ट, सत्याग्रह एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस, पूर्वाचल एक्सप्रेस सहित अन्य शहरों के लिए ट्रेनों का संचालन होता है। सोमवार को यह सभी ट्रेन कोहरे के चलते कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर अपने निर्धारित समय से विलंब से पहुंची। आनंद विहार से कप्तानगंज तक आने वाली चंपारण अमृत भारत एक्सप्रेस निर्धारित समय से चार घंटे, सप्तक्रांति सुपर फास्ट निर्धारित समय से 1:30 घंटे, सत्याग्रह एक्सप्रेस एक घंटे, बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस दो घंटे और सीतामढ़ी अमृत भारत एक्सप्रेस 40 मिनट विलंब रही। कप्तानगंज से आनंद विहार को जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस 40 मिनट विलंब रही।
कप्तानगंज से मुंबई तक जाने वाली अवध एक्सप्रेस निर्धारित समय से 2:30 घंटे, मुंबई से कप्तानगंज की तरफ आने वाली अवध एक्सप्रेस एक घंटे और कप्तानगंज से जम्मू कश्मीर को जाने वाली श्री वैष्णो देवी कामख्या एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 3:20 घंटे विलंब से पहुंची। ट्रेन की प्रतीक्षा में रेलवे स्टेशन पर बैठ पकड़ियार के सुभाष कुशवाहा, खभराभार के सुरेश सिंह, कुस्माह के अरविंद्र सिंह आदि ने बताया कि मोबाइल एप में ट्रेन का समय देखा तो बापूधाम ट्रेन एक घंटे विलंब थी।
विज्ञापन
जब स्टेशन पर पहुंचा तो यह ट्रेन एक घंटे और विलंब हो गई। मजबूरन स्टेशन पर बैठकर ट्रेन की प्रतिक्षा कर रहा हूं। गलन भरी ठंड भी बढ़ गई है, लेकिन ट्रेन से जाना है तो इतनी परेशानी तो झेलनी ही पड़ेगी।