फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Flower market comes alive for Sawan; orders start pouring in.

Kushinagar News: सावन को लेकर गुलजार हुआ फूलों का बाजार, मिलने लगे ऑर्डर

Sun, 26 Jul 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 26 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Flower market comes alive for Sawan; orders start pouring in.
पडरौना। सावन महीने में मांग बढ़ने से फूल बाजार गुलजार होने लगा है। शिव भक्तों की भीड़ और मंदिरों में रोजाना होने वाले रुद्राभिषेक के लिए दुकानदार गेंदा, गुलाब, बेला और मोगरा फूल के आर्डर देने में जुटे हैं। शहर के दुकानदार बनारस और गोरखपुर से थोक में फूलों का आर्डर कर रहे हैं ताकि पूजा के लिए फूलों की कमी न हो।
विज्ञापन

पडरौना के फूल मंडी और मंदिरों के आसपास लगी दुकानों में सुबह से ही चहल-पहल है। सावन में सोमवार को जलाभिषेक और रोजाना रुद्राभिषेक के कारण शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। इसके साथ ही घरों में भी शिवलिंग पर फूल चढ़ाने की परंपरा है। फूल विक्रेता संजय साहनी ने बताया कि स्थानीय स्तर पर फूलों की खेती नहीं होती है। इसलिए बनारस से मोगरा और बेला, गोरखपुर से गेंदा और गुलाब का आर्डर किया है।
विज्ञापन

हर दिन सुबह चार बजे गाड़ी आ जाती है। फूल व्यापारी लल्लन साहनी ने बताया कि सावन में रोजाना 150-200 किलो गेंदा बिक जाता है। बनारस से स्पेशल बेला का फूल मंगाया है।भक्त शिव जी को सफेद फूल ज्यादा चढ़ाते हैं। दुकानदार सीमा देवी ने बताया कि लड़कियां सावन में मेहंदी के साथ मोगरे के गजरे भी लेती हैं। 50 रुपये का गजरा 100 में बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed