फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Flooding of the canal, water in the fields, crops submerged, farmers upset

नहर टूटने से खेतों में भरा पानी, फसलें जलमग्न, किसान परेशान

Wed, 30 Dec 2020 06:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
Flooding of the canal, water in the fields, crops submerged, farmers upset
नहर टूटने से खेतों में भरा पानी, फसलें जलमग्न, किसान परेशान
विज्ञापन

उजारनाथ। क्षेत्र के बतरौली व सपहा गांव के बीच मंगलवार की रात में विशुनपुर माइनर टूटने से खेत में पानी भर गया है। सुबह किसानों ने गेहूं व सरसों के खेत में पानी भरा देखकर इसकी सूचना सिंचाई विभाग के अभियंता को दी।
किसानों का कहना है कि करीब 20 एकड़ की गेहूं की खेती बर्बाद हो गई है। किसानों ने क्षतिग्रस्त नहर की मरम्मत कराने व बर्बाद हुई फसल का मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

विशुनपुरा माइनर में एक दिन पहले ही पानी छोड़ा गया था। मंगलवार की रात में सपहा और बतरौली गांव के बीच पानी के दबाव से नहर का किनारा टूट गया। ग्रामीण कयूमर अंसारी, सतीश कुमार पांडेय, अनिल कुमार पांडेय, पप्पू पांडेय, अब्दुल रफीक, हीरा गुप्ता, मकबूल, इंद्रदेव शर्मा, अनिल गुप्ता, महाजन गुप्ता आदि ने बताया कि नहर की सफाई व मरम्मत हुए बिना ही पानी छोड़ने से यह दिक्कत आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सिंचाई विभाग के जेई दिनेश कुमार का कहना है कि नहर टूटने की सूचना मिलने पर हेड से पानी बंद करा दिया गया है। नहर की मरम्मत कराकर ही दोबारा पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed