फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Flood victims returning home to sleep as flood water decreases

Kushinagar News: बाढ़ का पानी घटा तो चैन की नींद के लिए घर लौट रहे बाढ़ पीड़ित

Tue, 06 Oct 2026 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Flood victims returning home to sleep as flood water decreases
कई दिन बांध पर गुजारे, पानी घटा तो घरों की ओर लौट रहे बाढ़ पीड़ित
विज्ञापन

तिरपाल के नीचे समेटा सामान, बच्चों और मवेशियों को लेकर गांव लौटने की जद्दोजहद
कुशीनगर। कई दिनों तक बाढ़ के पानी से घिरे गांवों में अब नारायणी नदी का पानी उतरने लगा है। पानी कम होते ही एपी बंधे और ऊंचे स्थानों पर शरण लिए बाढ़ पीड़ितों के कदम फिर अपने गांवों की ओर बढ़ने लगे हैं। जिस रास्ते से वे जान बचाने के लिए घर-द्वार छोड़कर निकले थे, अब उसी रास्ते पर वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। किसी के कंधे पर गठरी है तो कोई गोद में मासूम बच्चे को लिए है।
तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के करीब 30 गांवों बाढ़ का पानी भरने के बाद बाढ़ पीड़ितों ने एपी बंधे, स्कूलों में शरण लिया है, बंधे पर प्लास्टिक की टेंंट में बाढ़ पीड़ितों की रात छह दिनों से कट रही है। जिन गांवों में बाढ़ का पानी कम हो गया है उसके बाढ़ पीड़ित सोमवार को बंधे से अपना सामान समेटते दिखाई दिए। कोई बिस्तर बांध रहा था तो कोई घर में बची-खुची चीजों को बोरे में भर रहा था।
विज्ञापन

महिलाओं की चिंता बच्चों और घर के सामान को लेकर थी तो पुरुषों के सामने सबसे बड़ी चुनौती मवेशियों को सुरक्षित घर तक पहुंचाने की थी। पानी कम होने के बाद घर लौटे बिरवट गांव के रंभा देवी, अहिरौलीदान के दानचक गांव निवासी शंभू शरण, बागेश्वरी देवी ने बताया कि अचानक आई बाढ़ से घर में रखा अधिकांश सामान नुकसान हो गया है। सामने अब नई मुश्किल खड़ी है। कई घरों की दीवारें कमजोर हो गई हैं तो कहीं आंगन और रास्तों पर कीचड़ जमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ के पानी में डूबे चूल्हे, भीगे अनाज और खराब हो चुके घरेलू सामान को देखकर पीड़ितों की आंखों में फिर चिंता साफ नजर आ रही है। कई परिवारों के लिए घर लौटना खुशी से ज्यादा मजबूरी है। सुरक्षित ठिकाने पर कई दिन गुजारने के बाद अब बच्चों के लिए खाना, पीने का पानी और रहने की जगह जुटाना चुनौती बना हुआ है। लोगों का कहना है कि पानी उतर गया है लेकिन मुसीबत अभी नहीं गई है।

अब जिंदगी को पटरी पर लाने की चुनौती
बाढ़ का पानी कम होने के साथ प्रशासन के सामने भी प्रभावित गांवों में सामान्य जनजीवन बहाल करने की चुनौती है। ग्रामीणों को घरों की सफाई, पीने के साफ पानी, खाद्यान्न, पशुओं के चारे और स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत है। कई जगह रास्तों पर कीचड़ और जलभराव होने से आवागमन भी आसान नहीं हुआ है। बांध पर गुजरे कई दिनों की पीड़ा समेटे अब लोग घर लौट रहे हैं। आंखों में अपने घर को फिर से बसाने की उम्मीद है लेकिन सवाल यही है कि बाढ़ ने जो उजाड़ा है, उसे दोबारा बसाने में उन्हें कितने दिन लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed