फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Flood relief operations begin at AP Dam; 9 crore sanctioned.

Kushinagar News: एपी बांध पर बाढ़ बचाव का कार्य शुरू, नौ करोड़ मंजूर

Fri, 17 Apr 2026 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 17 Apr 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Flood relief operations begin at AP Dam; 9 crore sanctioned.
एपी बांध के जवही दयाल में रिवेटमेंट का कार्य शुरु।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : samvad
तमकुहीरोड। एपी बांध के जवही दयाल में किमी 3.500 से किमी 4.000 के बीच बाढ़ बचाव कार्य शुरू हो गया है। इस कार्य पर 9.72 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। नरवाजोत बांध की सुरक्षा के लिए स्वीकृत दोनों परियोजनाओं पर कार्य पहले ही शुरू हो चुका है। अभियंताओं का कहना है कि एपी बांध के लिए स्वीकृत परियोजना काे 15 जून के पहले पूरा करा लिया जाएगा। पिछले साल बाढ़ से बांध दरक गया था। तटवर्ती गांवों के लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ी थीं। हाई लेवल कमेटी की रिपोर्ट पर शासन ने बजट जारी कर दिया है। बोल्डर गिराने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


शासन ने बाढ़ बचाव को लेकर नरवाजोत बांध और एपी बांध की सुरक्षा के लिए 32.71 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी दी है। नरवाजोत बांध पर 22.98 करोड़ से दो परियोजनाओं पर कार्य शुरू करा दिया गया है। इसमें 11 करोड़ 32 लाख 13 हजार से नरवाजोत बांध के किमी 1.700 पर स्थित स्पर के नोज भाग के साथ ट्रांजिट एप्रन, किमी 1.950 से किमी 2.100 के बीच रिवेटमेंट पुनर्स्थापना कार्य व किमी 0.000 से किमी 0.100 के बीच रिवेटमेंट और तीन पंक्तियों मेें आरसीसी परक्यूपाइन का निर्माण और 11 करोड़ 66 लाख 12 हजार रुपये से किमी 0.525 से किमी 0.825 के बीच व किमी 0.825 से किमी 1.000 के बीच रिवेटमेंट पुनर्स्थापना के साथ किमी 0.525 से किमी 1.000 के बीच तीन पंक्तियों में आरसीसी परक्यूपाइन का निर्माण शामिल है।
विज्ञापन

बाढ़ खंड के जेई रमेशधर दुबे, विनोद शर्मा, अमर श्रीवास्तव, अजीत कुमार सिंह व अभिजित सिंह की देखरेख में जवही दयाल स्थित एपी बांध पर बाढ़ बचाव कार्य शुरू करा दिया है। एपी बांध के जवही दयाल में किमी 3.500 से किमी 4.000 के बीच बांध रिवेटमेंट और तीन पंक्तियों में आरसीसी परक्यूपाइन का निर्माण कराया जाएगा। इस संबंध में बाढ़ खंड के एसडीओ दीपरतन सिंह का कहना है कि जवही दयाल में बाढ़ बचाव कार्य शुरू करा दिया गया है। अलग-अलग बंधों पर चल रहे सभी कार्य 15 जून के पहले पूरे करा लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed