{"_id":"6240a43e9c62446ae142f4f1","slug":"flight-service-started-from-kushinagar-airport-to-kolkata-kushinagar-news-gkp4312947171","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए उड़ान सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए उड़ान सेवा शुरू
विज्ञापन
यात्रियों को फूल देकर स्वागत करते सांसद विजय कुमार दुबे,विधायक पीएन पाठक व अन्य।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए उड़ान सेवा शुरू
यात्रियों का सांसद व विधायक ने पुष्प गुच्छ देकर किया स्वागत
कसया(कुशीनगर)। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से रविवार को कोलकाता की उड़ान सेवा शुरू हो गई। अब यह एयरपोर्ट राजनीतिक राजधानी दिल्ली के साथ सांस्कृतिक राजधानी कोलकाता से जुड़ गया है। बहुत जल्द यहां से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लिए भी उड़ान शुरू हो जाएगी। कोलकाता आने-जाने वाले यात्रियों को सांसद विजय कुमार दुबे व नवनिर्वाचि विधायक पीएन पाठक ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
कोलकाता के लिए स्पाइस जेट अपनी बंबार्डियर क्यू-400 से उड़ान सेवा शुरू की है। विमान संख्या एसजी-4038 कोलकाता से उड़कर कुशीनगर एयरपोर्ट पर 3:40 बजे पहुंची। इसमें आठ यात्री सवार थे। एयरपोर्ट पर 40 मिनट ठहरने के बाद विमान ने 68 यात्रियों के साथ कोलकाता के लिए उड़ान भरा।
कोलकाता-कुशीनगर का किराया 4300 रुपये व कुशीनगर से कोलकाता का किराया 3692 रुपये निर्धारित रखा गया है। जहाज में चार बिजनेस क्लास की सीटें हैं। इसके पूर्व सांसद, विधायक व एयरपोर्ट डायरेक्टर अनिल कुमार द्विवेदी की मौजूदगी में केक काटा गया। कुशीनगर से कोलकाता जाने वाले प्रथम यात्री श्याम प्रताप गुप्ता रहे।
विज्ञापन
इस दौरान हियुवा के जिला संयोजक चंद्रप्रकाश चमन, सीमा शर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, विनोद गिरी, राकेश गिरी, सुमित त्रिपाठी, राजेश जायसवाल, आशुतोष पांडेय, संतोष जायसवाल, छोटेलाल सिंह, जितेंद्र सिंह, रितेश चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।